Home
Deal of the day

Realme 14 Pro Series की पहली सेल लाइव, देखें कीमत और खास ऑफर्स

Realme 14 Pro Series Offer: रियलमी 14 प्रो सीरीज की पहली सेल आज 23 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है, और इसमें आपको धमाकेदार डिस्काउंट और किफायती EMI ऑप्शन मिल रहे हैं। Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

अगर आप भी अपने लिए या फिर किसी खास के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका बिल्कुल भी मिस ना करे। आइए आपको आगे इस सीरीज की कीमत और खास ऑफर्स के बारे में जानते हैं।

Realme 14 Pro Series सेल आज, देखें कीमत और खास ऑफर्स

Realme 14 Pro कीमत व ऑफर डिटेल

Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ 5G स्मार्टफोन्स पर शानदार ऑफर्स और डिस्काउंट का लाभ उटाकर आप इन फोन्स को कीमत से कम दाम में खरीद सकते हैं। Realme 14 Pro के 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये और 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये है, साथ ही 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट और सस्ती EMI भी मिल रही है।

वहीं Realme 14 Pro+ के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB/256GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, और इस पर 4000 रुपये की छूट मिल रही है।

Realme 14 Pro 5G सीरीज स्पेसिफिकेशन

रियलमी 14 प्रो 5जी स्मार्टफोन में आपको 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर शामिल किया है, जो 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसे पवार देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 6000mAh की बैटरी शामिल की है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।

वहीं Realme 14 Pro+ की बात करें तो इसमें 6.83 इंच का कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें कंपनी ने क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिया है, जिसे 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज से जोड़ा गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP कैमरा का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें भी आपको 6000mAh की बैटरी मिलती है, लेकिन यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Realme 14 Pro and Realme 14 Pro+ 5G Sale Live, Check Price, Features and launch Offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X