80W फास्ट चार्जिंग, AMOLED डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी; Realme 14 Pro Plus पर धमाकेदार छूट
अगर आप फीचर-पैक्ड स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन बजट भी कम है तो हम आपके लिए एक ऐसी डील लेकर आए हैं। जिसमें कम दाम में Realme 14 Pro Plus स्मार्टफोन आपका हो सकता है। लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन अब प्राइस ड्रॉप के चलते इसकी प्रभावी कीमत काफी कम हो गई है।
फ्लिपकार्ट से इस फोन को खरीदने पर कई खास डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। इसे पिछले साल 31,999 रुपये (8GB+128GB) में लॉन्च किया गया था। आइए, जानते हैं पूरी डिटेल।
50-मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप, कर्व्ड डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर वाले फोन की कीमत फिलहाल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये है। इस 2000 रुपये का मैसिव प्राइस कट देखने को मिला है। डील पाने के लिए क्लिक करें

Realme 14 Pro Plus डिस्काउंट
रियलमी 14 प्रो प्लस के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर SBI बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी अवेलेबल है। अगर फ्लिपकार्ट एक्सिक बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इस पर 16,300 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, लेकिन इसके लिए पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए।
Realme 14 Pro Plus specifications
दमदार डिस्प्ले
Realme 14 Pro Plus में 6.83 इंच का क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है, जो इसे स्क्रैच और मामूली झटकों से बचाने में मदद करता है।
पावरफुल प्रोसेसर और स्टोरेज
फोन में Snapdragon 7s Gen 3 5G चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो परफॉर्मेंस को स्मूद और फास्ट बनाता है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 12GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।
कैमरा सेटअप
Realme 14 Pro Plus में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
50MP का पेरिस्कोप लेंस
8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जिससे हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग संभव है।
दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम है। साथ ही, इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।
सॉफ्टवेयर और कलर ऑप्शन
यह फोन Android 15 बेस्ड realmeUI 6 पर काम करता है, जो लेटेस्ट और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस देने का वादा करता है। यह स्मार्टफोन बीकानेर पर्पल,पर्ल व्हाइट और सुएड ग्रे जैसे तीन खूबसूरत कलर्स में आता है।
डिस्क्लेमर
गिजबॉट को इस वेबसाइट पर मौजूद एफिलिएट लिंक के जरिए की गई खरीदारी से छोटा कमीशन मिल सकता है। लेकिन प्रोडक्ट्स की हमारी सिफारिशें ईमानदार राय और हमारे अनुभव पर आधारित होती हैं। आपको इसका कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं देना होता है।


Click it and Unblock the Notifications








