Realme 15 सीरीज की बिक्री शुरू, जानें दोनों फोन के टॉप 10 फीचर्स
Realme ने भारत में अपनी नई नंबर सीरीज के स्मार्टफोन Realme 15 Pro 5G और Realme 15 5G कुछ दिन पहले ही लॉन्च किए थे। इन डिवाइस को AI Party Phone के नाम से प्रचारित किया जा रहा है, क्योंकि इनमें शानदार AI फीचर्स, दमदार कैमरा और तेज परफॉर्मेंस है।
Realme 15 series की बिक्री आज 30 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। ये डिवाइस Flipkart, realme और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। आइए, इनके दाम, ऑफर्स और टॉप 10 फीचर्स के बारे में जान लेते हैं।

Realme 15 Pro 5G: डील और प्राइस
- 8GB + 128GB: 31,999 रुपये
- 8GB + 256GB: 33,999 रुपये
- 12GB + 256GB: 35,999 रुपये
- 12GB + 512GB: 38,999 रुपये
ऑफर: 3,000 रुपये तक की बैंक छूट (चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर) और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस।
Realme 15 5G
- 8GB + 128GB: 25,999 रुपये
- 8GB + 256GB: 27,999 रुपये
- 12GB + 256GB: 30,999 रुपये
ऑफर: 2,000 रुपये तक की बैंक छूट और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस।
ये डिवाइस Flipkart, realme.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
Realme 15 Pro 5G के टॉप 10 फीचर्स
1. 6.8-इंच 4D Curve+ AMOLED डिस्प्ले: 1.5K रेजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन।
2. Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट: 4nm प्रोसेस पर बना, 15% बेहतर CPU परफॉर्मेंस, Free Fire में 120FPS और BGMI में 90FPS सपोर्ट।
3. 7000mAh बैटरी: 80W फास्ट चार्जिंग और 7000mm² वैपर चैंबर कूलिंग सिस्टम।
4. 50MP ट्रिपल कैमरा: Sony IMX896 सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा, 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग।
5. AI Edit Genie: वॉयस कमांड से फोटो एडिटिंग, बैकग्राउंड चेंज, सीजन बदलने और ब्यूटी इन्हैंसमेंट जैसे फीचर्स।
6. AI Party Mode: लो-लाइट पोर्ट्रेट्स और कैंडिड शॉट्स के लिए थीम वॉटरमार्क, स्टाइलिश फ्रेम और खास UI।
7. IP69+ रेटिंग: धूल और पानी से पूरी सुरक्षा, साथ ही IP66 और IP68 रेटिंग।
8. Realme UI 6.0 (Android 15): स्मूथ और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव।
9. AI फीचर्स: AI MagicGlow 2.0, AI Landscape, AI Glare Remover और AI Snap Mode।
10. कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स।
Realme 15 5G के टॉप 10 फीचर्स
1. 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले: 1.5K रेजोल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 6500 निट्स ब्राइटनेस और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन।
2. MediaTek Dimensity 7300+ चिपसेट: 4nm प्रोसेस, तेज और पावरफुल परफॉर्मेंस।
3. 7000mAh बैटरी: 80W फास्ट चार्जिंग और 7000mm² वैपर चैंबर कूलिंग।
4. 50MP डुअल कैमरा: Sony IMX882 सेंसर (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग।
5. AI Edit Genie: वॉयस से फोटो एडिटिंग, बैकग्राउंड और सीजन चेंज जैसे फीचर्स।
6. AI Party Mode: पार्टी फोटोज के लिए खास वॉटरमार्क और फ्रेम्स।
7. IP69+ रेटिंग: धूल और पानी से सुरक्षा, साथ ही IP66 और IP68 रेटिंग।
8. Realme UI 6.0 (Android 15): नया और यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस।
9. 2K लाइव फोटोज: सोशल मीडिया पर शेयर करने के लिए हाई-क्वालिटी लाइव इमेज।
कनेक्टिविटी: 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और डुअल स्टीरियो स्पीकर्स।


Click it and Unblock the Notifications








