6000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू, कम दाम में जबरदस्त फीचर्स, मजबूती भी कमाल की
Realme C75 5G स्मार्टफोन की कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में एंट्री हुई थी। आज से इस लेटेस्ट फोन के लिए पहली सेल लाइव हो चुकी है। बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाले इस फोन में कमाल की खूबियां ऑफर की गई हैं।
ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से भी यह फोन अच्छा विकल्प बन सकता है। पहली सेल में क्या डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं और इसमें क्या खूबियां मिलती हैं। सब यहां बताने वाले हैं।

Realme C75 5G प्राइस और सेल
Realme C75 5G स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है 4+128GB वेरिएंट के लिए। इसका 6+128GB मॉडल 13,499 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है। फोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
इस पर 6 महीने के लिए नो-कॉस्ट-EMI का ऑप्शन मिल रहा है। चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसे Purple Blossom, Lily White और Midnight Lily कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। डील पाने के लिए क्लिक करें
Realme C75 5G specifications
डिस्प्ले- फोन में 6.67 इंच LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 625 निट्स की है।
प्रोसेसर- परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर लगाया गया है। यही प्रोसेसर पुराने वाले फोन में भी मिलता है।
मेमोरी- इसमें 6 जीबी रैम मिलती है। इसे 12GB तक एक्सपैंड भी किया जा सकता है।
सॉफ्टवेयर- फोन एंड्रॉइड 15 बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। पुराना फोन एंड्रॉइड 14 के साथ आया है।
कैमरा- फोटोग्राफी के लिए इसमें 32MP प्राइमरी कैमरा और सेल्फी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बता दें पुराने वाले में 50MP का सेंसर था।
बैटरी और चार्जिंग- इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W की सुपरवूक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। C65 5G 15W चार्जिंग वाली 5,000mAh बैटरी के साथ आया था।
अन्य फीचर्स- पानी-धूल से सेफ्टी के लिए इसे IP64 की रेटिंग मिली हुई है। इसमें डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और MIL-STD-810H मिल्ट्री ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस है।
डिस्क्लेमर
गिजबॉट को इस वेबसाइट पर मौजूद एफिलिएट लिंक के जरिए की गई खरीदारी से छोटा कमीशन मिल सकता है। लेकिन प्रोडक्ट्स की हमारी सिफारिशें ईमानदार राय और हमारे अनुभव पर आधारित होती हैं। आपको इसका कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं देना होता है।


Click it and Unblock the Notifications








