गेमिंग फोन पर छप्परफाड़ डील! 30000 रुपये वाला Realme GT 6T मिल सकता है मात्र 12000 हजार में, जानें कैसे?
नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये मौका खास हो सकता है। अमेजन रियलमी के एक तगड़े फोन छूट ऑफर कर रहा है। इन ऑफर्स की वजह से फोन की प्रभावी कीमत काफी कम हो गई है। यहां Realme GT 6T पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन को पिछले साल लॉन्च किया गया था।
इसमें स्लीक डिजाइन और शानदार फीचर्स दिए गए हैं। गेमिंग जैसे हेवी टास्क हैंडल करने के लिए इसमें ताकतवर प्रोसेसर लगाया गया है। नया फोन खरीदना है तो आपको यह डील मिस नहीं करनी चाहिए। इस खबर में हम इसके स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स के बारे में बताने वाले हैं।

Realme GT 6T डिस्काउंट और ऑफर्स
लॉन्च के वक्त फोन के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये थी, लेकिन अब यह 28,998 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है। इस पर अमेजन की तरफ से 19 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके अलावा चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,500 रुपये की छूट मिल रही है, साथ में 5,000 रुपये तक का स्पेशल कूपन डिस्काउंट अवेलेबल है।
सारे ऑफर्स अगर आपको मिल जाएं तो स्मार्टफोन की प्रभावी कीमत 22,498 रुपये पर आ जाएगी। इस लिहाज से आपको हजारों रुपये बच जाएंगे। ऑफर्स का सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता। इस पर 27,350 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए।
Realme GT 6T के स्पेसिफिकेशन
रियलमी GT 6T में 6.78 इंच का शानदार एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR सपोर्ट और 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन की सेफ्टी के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है, जो इसे ज्यादा ड्यूरेबल बनाता है।
यह फोन 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के ऑप्शन के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर है, जो स्मूथ और फास्ट एक्सपीरियंस देता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का मेन सेंसर और 8MP का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो रियलमी GT 6T में 5500mAh की दमदार बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी आप जल्दी चार्ज करके दिनभर इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फोन उन लोगों के लिए शानदार है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और तेज चार्जिंग की तलाश में हैं।


Click it and Unblock the Notifications








