लॉन्च के कुछ दिनों बाद ही Realme GT 7 Pro की कीमत में भारी कटौती
Realme GT 7 Pro 5G की कीमत में एक महीने के अंदर ही भारी कटौती की गई है। इस धांसू गेमिंग फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, 16GB रैम और 512GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। अब इस फोन की कीमत Flipkart और आधिकारिक ई-स्टोर दोनों पर हो गई है, जिससे इसे और भी आकर्षक डील बना दिया गया है।
Realme GT 7 Pro 5G की नई कीमत व ऑफर डिटेल
Realme GT 7 Pro 5G की कीमत में 5,000 रुपये तक की कमी आई है। अब इसका बेस वेरिएंट 54,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट आपको 59,999 रुपये में मिल रहा है, जो पहले 65,999 रुपये का था। इसके अलावा कंपनी फोन पर 2,250 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे यह और भी आकर्षक डील बन गया है।

Realme GT 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस
रियलमी जीटी 7 प्रो में आपको 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने में सक्षम है। इसके अलावा इस फोन के डिस्प्ले में प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया है।
प्रोसेसर की बात करें तो इसे Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ उपलब्ध कराया गया था। जिसमें 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड Realme UI के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है।
इसके अलावा इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो यह फोन 6,500mAh की बैटरी से लैस है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








