अब तक के सबसे कम कीमत में खरीदें Realme का 50MP कैमरा वाला फोन!, ऑफर सीमित समय के लिए
Realme ने अपने P1 5G स्मार्टफोन के लिए सीमित समय के लिए 2,000 रुपये के बैंक ऑफर के साथ नया डिस्काउंट घोषित किया है। यह डिवाइस अब 12,999 की कीमत में उपलब्ध है, जबकि पहले इसकी कीमत 14,999 रुपये थी।
यह ऑफर खासतौर पर मिड-रेंज मार्केट में इस स्मार्टफोन को और भी आकर्षक ऑप्शन बनाता है। अगर आप कम बजट में बेहतरीन फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

Realme P1 5G स्पेसिफिकेशंस नई कीमत व ऑफर
Realme ने अपने P1 5G स्मार्टफोन के 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट्स पर 2,000 के बैंक ऑफर के साथ कीमत में कटौती की है। जिसके बाद इसके 6GB+128GB मॉडल की कीमत 12,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।
हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है। जो 8 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक उपलब्ध रहेगा। स्मार्टफोन Realme की आधिकारिक वेबसाइट और Flipkart पर खरीदा जा सकता है।
Realme P1 5G स्पेसिफिकेशंस
Realme P1 5G स्मार्टफोन में शानदार फीचर्स हैं। इसमें आपको 6.7 इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2000 तक की निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। इस फोन में आपको रेनवाटर स्मार्ट टच टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जो इसे और भी अधिक प्रीमियम बनाती है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर कॉन्फ़िगरेशन और माली-G68 MC4 GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 (6nm) दिया गया है। इसे कंपनी ने 6GB, 8GB LPDDR4X RAM और 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज से लैस किया है, इसके साथ ही इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा मिलता है, साथ ही सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसे पावर देने के लिए 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh तक की बैटरी मिलती है।
कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सपोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2 और 3.5mm ऑडियो जैक मिलते हैं। धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP54 रेटेड है।


Click it and Unblock the Notifications








