Realme P3 Ultra को जबरदस्त ऑफर्स में खरीदने का मौका, पहली सेल में होगी अच्छी बचत, फीचर्स भी हैं दमदार
Realme P3 Ultra की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से लाइव हो चुकी है। इस सेल में बैंक ऑफर्स के साथ फोन को कम दाम में खरीदा जा सकता है। यह फोन कुछ दिन पहले ही कंपनी ने लॉन्च किया था और अब यह बिक्री के लिए उपलब्ध है।
फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी और शानदार कलर ऑप्शन मिलते हैं। पहली सेल में क्या ऑफर मिल रहे हैं और इस फोन में क्या खूबियां ऑफर की गई हैं। यहां बताने वाले हैं।

Realme P3 Ultra 5G की सेल, कीमत और ऑफर
Realme P3 Ultra भारत में आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट, कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और प्रमुख रिटेलर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Realme P3 Ultra की कीमत भारत में 26,999 रुपये से शुरू होती है, जो बेस 8GB/128GB मॉडल के लिए है। इसके अलावा, 8GB/256GB और 12GB/256GB वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 27,999 रुपये और 29,999 रुपये है।
जो ग्राहक रियलमी की वेबसाइट से फोन को खरीदेंगे, उन्हें प्रमुख बैंकों के कार्ड से 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 6 महीने तक नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी दी जा रही है।
Realme P3 Ultra के स्पेसिफिकेशन
चिपसेट- Realme P3 Ultra में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 Ultra चिपसेट है, जो AnTuTu पर 1,450,000 से अधिक का स्कोर करता है।
रैम और स्टोरेज- यह 12GB तक की LPDDR5x रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6050mm² VC कूलिंग सिस्टम भी है, जो प्रभावी थर्मल मैनेजमेंट के लिए मददगार है।
बैटरी और चार्जिंग- फोन में 6,000mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
AI Bypass Charging- यह तकनीक गेमिंग के दौरान चार्ज करते हुए भी ओवरहीटिंग से बचाती है।
कैमरा- इसमें 50MP का Sony IMX896 प्राइमरी सेंसर, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 60fps तक करता है। सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर दिया गया है।
डिस्प्ले- इसमें 1.5K Quad-Curved OLED पैनल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2500Hz का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट है।
डिजाइन और अन्य फीचर्स
Realme P3 Ultra का डिजाइन शानदार है, जिसमें Neptune Blue और Orion Red वेरिएंट्स हैं। इसमें लग्जरी लीडर बैक और दुनिया का पहला Glowing Lunar डिजाइन है, जो अंधेरे में चमकता है। इसे IP66+IP68+IP69 रेटिंग मिली हुई है।
यह फोन शानदार स्पेसिफिकेशन और आकर्षक ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








