बेहतरीन छूट और ऑफर्स के साथ Realme P3x की पहली सेल शुरू, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और शानदार डील
Realme P3x 5G Sale: Realme P3x 5G एक मिडरेंज स्मार्टफोन है, जिसे हाल ही में Realme P3 Pro के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek Dimensity 6400 SoC चिपसेट से लैस है। Realme P3x 5G की बिक्री आज से शुरू हो रही है। तो आइए आगे इस फोन की कीमत से लेकर ऑफर और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।
भारत में Realme P3x 5G की कीमत, ऑफर और उपलब्धता
Realme P3x 5G आज दोपहर 12 बजे Flipkart, Realme की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख रिटेलर्स के माध्यम से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे लूनर सिल्वर, मिडनाइट ब्लू और स्टेलर पिंक में खरीदा जा सकता है।

भारत में Realme P3x 5G की कीमत 6GB/128GB मॉडल के लिए 13,999 रुपये और 8GB/128GB वेरिएंट के लिए 14,999 रुपये रखी गई है। इसके साथ ही Realme प्रमुख बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 1,000 रुपये की छूट भी प्रदान कर रहा है।
Realme P3x 5G के स्पेसिफिकेशन
Realme P3x 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72-इंच की FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 SoC चिपसेट दिया गया है, जिसे 8GB तक रैम से जोड़ा गया है, साथ ही इसमें 10GB वर्चुअल रैम भी मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 50MP का रियर कैमरा है, जबकि Realme P3x 5G में एक सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो SuperVOOC टेक्नोलॉजी के जरिए 45W पर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट, GPS, GLONASS, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, गैलीलियो, QZSS, USB टाइप-C पोर्ट शामिल है। धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 और IP69 रेटिंग प्राप्त है।


Click it and Unblock the Notifications