Realme GT 7 Pro, GT 6T 5G समेत कंपनी के इन फोन्स पर पाएं 6000 रुपये तक की छूट, देखें लिस्ट
Amazon पर Realme Performance Week Sale शुरू हो चुकी है, जो 11 से लेकर दिसंबर तक ही चलेगी। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में ग्राहक प्रीमियम और बजट रेंज के Realme स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार डिस्काउंट का लाभ ले सकते हैं।
इतना ही नहीं बैंक कार्ड और कूपन ऑफर्स के साथ कंपनी के स्मार्टफोन्स को आप और भी कम कीमत में खरीद सकेंगे। ऐसे में यह सेल उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका हो सकता है, जो कम कीमत में रियलमी के शानदार फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। तो आइए आपको आगे सेल के तहत मिलने वाले कुछ फोन्स की डिटेल्स बताते हैं।

Realme Narzo N65 5G
नार्जों N65 5जी स्मार्टफोन को Realme सेल के तहत महज 11,498 रुपये में खरीदने का मौका है। इसके साथ ही इस पर 1000 रुपये का डिस्काउंट कूपन मिल रहा है, जिसके बाद इसकी कीमत केलव 10,498 रुपये तक हो जाएगी। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।
बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 15W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यह डिवाइस पावर और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।

Realme GT 7 Pro
रियलमी के इस फोन को अमेजन की रियलमी सेल में मात्र 59,998 रुपये में उपलब्ध है। बैंक ऑफर्स के साथ इसे आप 3000 रुपये अन्य डिस्काउंट पर खरीद सकेंगे। इस फोन में आपको 6,500 निट्स की मैक्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले के साथ एक पावरफुल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको 50MP का मेन कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस और हाई-क्वालिटी फीचर्स का बेहतर ऑप्शन है।
Realme GT 6T 5G
स्मार्टफोन Amazon की रियलमी सेल में महज 35,998 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही इस पर 6000 रुपये का डिस्काउंट कूपन भी मिल रहा है। इसके खासियतों की बात की जाए तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले के साथ Snapdragon 7+Gen 2 प्रोसेसर मिलता हैष इसके अलावा इसमें एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यह फोन परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स का शानदार कॉम्बिनेशन है।


Click it and Unblock the Notifications