Redmi का यह बजट स्मार्टफोन आज से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध, जानें कीमत, ऑफर व फीचर्स
Xiaomi का बजट स्मार्टफोन Redmi 14C 5G आज पहली बार भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे इस सप्ताह की शुरूआत में शाओमी के 2025 के पहले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था।
इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन चिपसेट, सुपर-स्मूथ डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ एक बड़ी बैटरी और हाई रेंज डुअल कैमरा और हाइपर-ओएस सॉफ्टवेयर है। तो चलिए आपको आगे इसकी कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स और फीचर्स बताते हैं।

भारत में Redmi 14C 5G की कीमत
इशके 4GB/64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 9,999 रुपये, 4GB/128GB मॉडल की कीमत 10,999 रुपये और 6GB/128GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। Redmi 14C 5G आज दोपहर 12 से IST से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
यह स्मार्टफोन Xiaomi के रिटल आउटलेट्स, mi.com, Amazon और Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे स्टारलाइट ब्लू, स्टारडस्ट पर्पल और स्टारगेज ब्लैक में पेश किया गया है।
Redmi 14C 5G के स्पेसिफिकेशन
Xiaomi के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Redmi 14C 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.88-इंच HD+ डिस्प्ले और TÜV रीनलैंड सर्टिफिकेशन है, जो आंखों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 SoC दिया गया है, जो 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज से लैस है, हालांकि, माइक्रोएसडी की मदद से इसके स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन HyperOS स्किन के साथ Android 14 पर काम करता है।
रेडमी के इस फोन में ग्लास बैक पैनल के साथ स्टारलाईट डिजाइन है। फोटोग्राफी के लिए Redmi 14C 5G में 50MP का मेन कैमरा है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5160mAh की बैटरी दी है। Redmi 14C 5G में धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP52 रेटिंग भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








