Festive Sale में Galaxy Z Fold 6 और Z Flip 6 पर बड़ी छूट, बचत के साथ घर लाएं ये प्रीमियम फोन्स
अगर आप भी Samsung का फोल्डेबल फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सही साबित हो सकता है। जी हां, त्योहारी सीजन के तहत कई ई-रिटेलर्स और ब्रांड्स अपने टेक प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं।
जिसमें सैमसंग भी शामिल है। जो अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन पर आकर्षक डील ऑफर कर रही है। Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को इस वक्त खास ऑफर के साथ लिस्ट किया गया है, तो चलिए आगे ऑफर की डिटेल जानते हैं।

Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 पर डील:
सैमसंग इंडिया ने गैलेक्सी Z फोल्ड 6 और गैलेक्सी Z फ्लिप 6 फोल्डेबल फोन के लिए इन खास ऑफर का ऐलान किया है। गौरतलब है कि, इन दोनों फोन्स को इसी साल जुलाई 2024 में गैलेक्सी AI के साथ लॉन्च किया गया था।
इन दोनों मॉडल को आप वर्तमान में खास ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। यानी की यह फोन अपनी कीमत से आपको कम दाम में मिल जाएगा। गैलेक्सी Z फोल्ड 6 की 1,64,999 रुपये कीमत में पेश किया गया था, हालांकि, अब यह 12,500 रुपये बैंक ऑफर के बाद मात्र 1,52,499 रुपये में लिस्ट किया गया है।

इसके साथ ही नो कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन इस पर उपलब्ध है। वहीं गैलेक्सी Z फ्लिप 6 पर भी खास छूट मिल रही है। इसे कंपनी ने 1,09,999 रुपये कीमत के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध कराया था। जो वर्तमान में केवल 98,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
यानी कि, ग्राहकों को फेस्टिव सेल के दौरान इस पर पूरे 11,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इस छूट में बैंक कैशबैक भी शामिल है, और ग्राहक नो कॉस्ट EMI का भी लाभ उठा सकता है।
इतना ही नहीं जो लोग इस वक्त Galaxy Z Flip 6 और Galaxy Z Fold 6 खरीदते हैं, वे Galaxy Z Assurance भी खरीद सकते हैं, जिसकी कीमत मात्र 999 रुपये है।
आपको बता दें, ग्राहक Galaxy Z Assurance के तहत प्रति वर्ष दो क्लेम का लाभ ले सकता है। इसके साथ ही Samsung Galaxy Z Fold 6 खरीदारी पर ग्राहकों को Galaxy Watch Ultra पर 18,000 रुपये तक की छूट और Galaxy Z Flip 6 खरीदारी पर ग्राहकों को Galaxy Buds 3 पर 5,000 रुपये की छूट भी दी मिल रही है।


Click it and Unblock the Notifications








