2024 में Samsung के सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की कीमत में 8,000 रुपये तक की बड़ी गिरावट
सैमसंग का 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन Galaxy A14 5G अब तक की सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार यह फोन दुनिया के सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 स्मार्टफोन्स में शामिल है।
पिछले साल लॉन्च हुआ यह फोन अब Flipkart पर 8,000 रुपये की बड़ी छूट के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा सैमसंग इस फोन पर डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। सस्ता होने के बावजूद Galaxy A14 5G दमदार बैटरी और बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है।

Galaxy A14 5G ऑफर व उपलब्धता
सैमसंग का Galaxy A14 5G अब फ्लिपकार्ट पर 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ 12,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफोन को पिछले साल 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, यानी अब इसकी कीमत में 8,000 रुपये तक की बड़ी कमी आई है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट औक एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। Galaxy A14 5G डार्क रेड, ब्लैक और लाइट ग्रीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Galaxy A14 5G के फीचर्स
सैमसंग अपने इस बजट सेगमेंट फोन में 6.6 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया है। इस फोन के डिस्प्ले में आपको वाटरनॉच डिजाइन मिलता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर शामिल किया गया है, जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज से जोड़ा गया है। हालांकि, ग्राहक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे बढ़ा भी सकते हैं। यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर संचालित होता है।
सैमसंग के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें OIS सपोर्ट करने वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ कैमरा है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की है।


Click it and Unblock the Notifications







