Home
Deal of the day

कम दाम वाले Galaxy M06 की सेल शुरू, ऑफर्स में खरीदने का गोल्डन टाइम; फीचर्स भी हैं दमदार

Samsung Galaxy M06 5G Sale: किफायती कीमत में 5G स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं तो Samsung Galaxy M06 5G अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस फोन को कंपनी ने कुछ दिन पहले ही इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है और अब इसके लिए पहली सेल लाइव हो गई है, जिसमें कई तरह के बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

अफोर्डेबल सेगमेंट में आने वाले स्मार्टफोन में कई कमाल के फीचर्स ऑफर किए गए हैं। यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। फोन में फास्ट चार्जिंग वाली बड़ी बैटरी से लेकर फोटोग्राफी के लिए शानदार कैमरा सेटअप जैसी खूबियां दी गई हैं। आइए, जानते हैं फोन के बारे में सबकुछ।

ऑफर्स में Galaxy M06 को खरीदने का गोल्डन टाइम

पहली सेल में क्या हैं ऑफर

Samsung Galaxy M06 5G के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है, लेकिन एचडीएफसी और एक्सिस के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 500 रुपये की छूट मिल जाएगी। इस हिसाब से फोन हो जाएगा 9,499 रुपये का। इसका 6GB+128GB और 8GB+128GB मॉडल क्रमश: 12,999 रुपये और 14,999 रुपये में आता है।

इन पर भी बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं ग्राहक पुराने फोन को एक्सचेंज भी कर सकते हैं, जिसकी वैल्यू घटा दी जाए तो फोन बहुत कम कीमत में आपका हो जाएगा।

Samsung Galaxy M06 के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy M06 में दी गई 5,000mAh की बैटरी 25W के चार्जर से चार्ज होती है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का कैमरा दिया गया है, वहीं रियर पैनल पर 50MP का मेन और 2MP का डेप्थ सेंसर मिलता है। फोन एंड्रॉइड 15 पर रन करता है और इसे चार साल के एंड्रॉइड अपडेट भी मिलेंगे।

लो-बजट फोन 800 निट्स औ 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.7 इंच की डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X