Samsung लाया किफायती स्मार्टफोन, कम दाम में AI और No Shake कैमरा जैसी खूबियां
Samsung ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कंपनी अपनी पॉपुलर Galaxy M सीरीज में नया स्मार्टफोन Galaxy M17 5G लेकर आई है। फोन में पिछले Galaxy M16 5G की तुलना में कई अपग्रेड फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 10,000 - 15,000 रुपये सेगमेंट में AI और कैमरा इनोवेशन लाता है। इसमें क्या स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं।

OIS "No Shake Camera
Galaxy M17 5G में पेश किया गया 50MP OIS ट्रिपल कैमरा ब्लर-फ्री फोटो और शेक-फ्री वीडियो का वादा करता है। इसमें Ultra-Wide और Macro कैमरा भी शामिल हैं। फ्रंट में 13MP कैमरा शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए है।
प्रीमियम डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
फोन केवल 7.5mm पतला है और इसमें Corning Gorilla Glass Victus है। साथ ही IP54 रेटिंग के कारण यह धूल और पानी से सेफ है। यह Moonlight Silver और Sapphire Black कलर्स में उपलब्ध होगा।
AI फीचर्स और स्मार्ट एक्सपीरियंस
Galaxy M17 5G में Circle to Search और Gemini Live जैसी AI-ड्रिवन सुविधाएं हैं। यह फोन Android 15 + One UI 7 के साथ आता है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
6.7 इंच FHD+ Super AMOLED, 1100 निट्स HBM पीक ब्राइटनेस
Exynos 1330 प्रोसेसर, 6nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी
5000mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग
मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए परफेक्ट
सुरक्षा और अतिरिक्त फीचर्स
- Samsung Knox Vault
- On-device Voice Mail
- Voice Focus और Samsung Wallet Tap & Pay
- 6 साल तक सुरक्षा अपडेट और 6 पीढ़ियों तक OS अपडेट
कीमत और ऑफर्स
Galaxy M17 5G की कीमत 4/128GB वेरिएंट के लिए सिर्फ ₹12,499 से शुरू होती है। वहीं 6/128GB और 8/128GB वेरिएंट क्रमशः ₹13,999 और ₹15,499 में उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, ग्राहक सभी प्रमुख बैंकों और NBFC पार्टनर्स के माध्यम से 3 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। Galaxy M17 5G की बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी। यह Amazon, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
Samsung India के MX Business निदेशक अक्षय एस. राव ने लॉन्च पर कहा Samsung में हमारा मानना है कि असली इनोवेशन वह है जो हमारे यूजर्स की जिंदगी में वास्तविक फर्क लाए। Galaxy M17 5G के साथ, हम M सीरीज की 'Monster Innovations' फिलॉसॉफी को आगे बढ़ा रहे हैं। INR 10,000-15,000 सेगमेंट में OIS सपोर्टेड 'No Shake Camera' पेश कर रहे हैं, साथ ही फोन में उच्च स्तरीय ड्यूरबिलिटी, AI क्षमताएं और स्लिम डिजाइन भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications