Home
Deal of the day

120Hz एमोलेड डिस्प्ले, फास्ट चार्जिंग और पावरफुल प्रोसेसर, Samsung Galaxy M56 की सेल शुरू

Samsung Galaxy M56 5G भारत में बिक्री के लिए अवेलेबल है। इस फोन को पिछले सप्ताह देश के 25K सेगमेंट में लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी M56 में Exynos चिपसेट, 120Hz एमोलेड डिस्प्ले, ट्रिपल-कैमरा सेटअप, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप-ग्रेड सपोर्ट वाला लेटेस्ट सॉफ्टवेयर है। इसकी कीमत कितनी है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। यहां बताने वाले हैं।

Samsung Galaxy M56 की सेल शुरू

सैमसंग गैलेक्सी M56 की बिक्री, कीमत, ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी M56 अमेजन, सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और मेनलाइन रिटेल चैनलों के जरिए भारत में बिक्री के लिए मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी M56 की कीमत बेस 8GB/128GB मॉडल के लिए 27,999 रुपये से शुरू होती है। दूसरी ओर 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये होगी।

इसके अलावा, जो ग्राहक HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए Galaxy M56 5G खरीदते हैं, उन्हें 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। अंत में, Galaxy M56 5G को लाइट ग्रीन और ब्लैक कलर में पेश किया गया है। खरीदारी के लिए क्लिक करें

सैमसंग गैलेक्सी M56 के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी M56 में 2.75GHz तक की क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर Exynos 1480 प्रोसेसर है, जिसे AMD Xclipse 530 GPU के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB की LPDDR5X रैम के साथ 128GB या 256GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के विकल्प दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए, यह डुअल सिम (नैनो + नैनो), USB टाइप-C ऑडियो, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, GPS + GLONASS, NFC और 5G के लिए SA/NSA दोनों मोड के साथ-साथ 4G नेटवर्क के लिए वोल्ट को सपोर्ट करता है।

इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच FHD+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम शामिल है जो अपने पिछले मॉडल से 33% बड़ा है। हैंडसेट एंड्रॉइड 15 बेस्ड OneUI 7 पर चलता है। सैमसंग छह पीढ़ियों तक के OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करता है।

फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50MP का मुख्य कैमरा है और यह फ्रंट और रियर दोनों कैमरों पर 10-बिट HDR रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, इसमें 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है।

फोन की बैटरी 5,000 mAh की है, जो सुपर-फास्ट चार्ज 2.0 तकनीक के जरिए 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सैमसंग का दावा है कि गैलेक्सी M56 केवल 7.2mm मोटा है। फोन दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ की सेफ्टी मिली हुई है। इसमें मेटल कैमरा डेको है।

डिस्क्लेमर

गिजबॉट को इस वेबसाइट पर मौजूद एफिलिएट लिंक के जरिए की गई खरीदारी से छोटा कमीशन मिल सकता है। लेकिन प्रोडक्ट्स की हमारी सिफारिशें ईमानदार राय और हमारे अनुभव पर आधारित होती हैं। आपको इसका कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं देना होता।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X