Samsung Galaxy S23 Ultra 5G को बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका, जानें ऑफर डिटेल्स
अगर आप Samsung Galaxy S23 Ultra 5G खरीदने का सोच रहे हैं, तो अमेजन पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और QHD+ डायनामिक AMOLED 2x है। ई-कॉमर्स साइट पर इसकी कीमत में भारी कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर्स का भी लाभ दिया जा रहा है, जिससे यह फोन और भी सस्ता हो रहा है। तो आइए आपको आगे इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और इसकी नई कीमत की डिटेल बताते हैं।
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन
Galaxy S23 Ultra 5G में 6.8-इंच की QHD + डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC शामिल किया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टोलीफोटो शूटर दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है।
इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.3 और USB Type-C पोर्ट जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं हैं। इसके अलावा यह IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है।
Samsung Galaxy S23 Ultra 5G कीमत व ऑफर
अमेजन पर Galaxy S23 Ultra 5G का 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट अब 71,899 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 1,24,999 रुपये थी। बैंक ऑफर के तहत Federal Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे प्रभावी कीमत 69,899 रुपये हो जाएगी।
इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन को बदलकर 27,350 रुपये तक की बचत की जा सकती है, हालांकि यह लाभ एक्सचेंज किए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Click it and Unblock the Notifications