Samsung के प्रीमियम फोन पर धमाकेदार ऑफर: 37,000 रुपये तक की बचत का मौका, फटाफट चेक करें डील
Samsung Galaxy S23 Ultra: अगर आप फ्लैगशिप सेगमेंट में एंड्रॉइड स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए सैमसंग का गैलेक्सी S23 अल्ट्रा अच्छा ऑप्शन हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 5G एक शानदार और प्रीमियम स्मार्टफोन है। यह ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर कई ऑफर्स के साथ बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है।
यह फोन उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो एक दमदार डिवाइस चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते। Flipkart इस फोन पर बैंक ऑफर्स के साथ एक्सचेंज की सुविधा भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है, तो बात बन सकती है। यहां इसके स्पेसिफिकेशन और ऑफर्स के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

मिल रही है गजब की डील
Samsung Galaxy S23 Ultra की लॉन्च कीमत 1,29,999 रुपये थी, लेकिन अब शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर यह 81,990 रुपये में मिल रहा है। यानी आपको 37,190 रुपये की भारी छूट मिल रही है। इतना ही नहीं अगर आपके पास फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड है, तो 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिलेगा, जिससे कीमत 77,890 रुपये से भी कम हो सकती है। इसके अलावा, आप इसे आसान EMI पर भी खरीद सकते हैं, जो हर महीने सिर्फ 2,883 रुपये से शुरू होती है। फोन फैंटम ब्लैक, क्रीम, ग्रीन और लाइम कलर ऑप्शन में पेश किया जाता है। इसमें 256GB, 512GB और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन बिक्री के लिए मौजूद हैं।
मिल रहा है एक्सचेंज ऑफर भी
अगर आपके पास कोई पुराना फोन है, तो आप उसे एक्सचेंज करके और भी बचत कर सकते हैं। एक्सचेंज में मिलने वाली छूट आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी। साथ ही, अगर आप अपने नए फोन को सेफ रखना चाहते हैं, तो 4,899 रुपये में एक पूरा मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी ले सकते हैं। इस प्लान में स्क्रीन डैमेज और ब्रांड-अधिकृत रिपेयर जैसी सुविधाएं मिल रही हैं। यह डील उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो कम कीमत में एक प्रीमियम फोन लेना चाहते हैं।
दमदार स्पेसिफिकेशन से लैस
अब बात करते हैं सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 5G के फीचर्स की। इसमें 6.8 इंच की डायनामिक एमोलेड 2X QHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,750 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है, जो इसे मजबूत बनाता है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से चलता है। इसमें Adreno 740 GPU भी है और यह एंड्रॉइड 15 बेस्ड One UI 7 अपडेट के लिए भी तैयार है, जो नए AI फीचर्स लाएगा।
बैटरी और ड्यूरेबिलिटी
फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह IP68 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट भी है। यानी ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से भी आपको निराशा हाथ नहीं लगने वाली है।
शानदार कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो यह फोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शानदार है। इसमें 200MP का मेन कैमरा है, जो OIS के साथ आता है। इसके अलावा 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस, 10MP का 3x टेलीफोटो लेंस, 10MP का 10x पेरिस्कोप जूम लेंस और 12MP का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फ्लैगशिप स्मार्टफोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, NFC, अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) और USB 3.2 जेन 1 पोर्ट जैसे ऑप्शन हैं। साथ ही, इसमें S पेन सपोर्ट भी है।
स्टाइल और परफॉर्मेंस का बेहतरीन कॉम्बो
अगर आप एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और कीमत में बैलेंस रखे, तो फ्लिपकार्ट पर सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 5G की यह डील आपके लिए एकदम सही साबित हो सकती है। अगर आप इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको जल्दी करनी होगी, क्योंकि फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत में कभी भी बदलाव हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








