Samsung Galaxy S23 Ultra की फिर गिरी कीमत, अब 40 हजार रुपये सस्ता!, ऑफर का तुरंत लें लाभ
अगर आप Samsung Galaxy S23 Ultra फोन खरीदना चाहते हैं, तो अब इसे आप और भी कम दाम में खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत में एक बार फिर कटौती की गई है और इस बार ये फोन पूरे 40 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। यानी की 200MP वाले कैमरा फोन को कम से भी कम कीमत में खरीदने का ये सबसे सही मौका है।
Galaxy S23 Ultra फोन पर आपको और भी ढेरों ऑफर्स मिल रहे हैं, जिसकी वजह से आप इसे और भी कम कीमत पर खरीद कर अपने घर लेकर आ सकते हैं। चलिए जानते हैं सैमसंग के इस प्रीमियम फ्लैगशिप फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

Samsung Galaxy S23 Ultra पर 40K बचाने का मौका
बता दें कि ये फोन 1,49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन अब कंपनी फोन के बेस वेरिएंट यानी 256GB मॉडल पर छूट लेकर आई है। यह फोन ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 77,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है।
इतना ही नहीं, इस फोन पर आप 10 परसेंट तक बैंक डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही फोन को 2,742 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर खरीदा जा सकता है। फोन पर एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जा रहा है, जो कि आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगा।
Samsung Galaxy S23 Ultra के स्पेसिफिकेशंस
बात करें फोन के फीचर्स की तो इसमें 6.81 इंच की 2K डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन LTPO यानी 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर रन करता है, जिसके साथ ही इसमें 12GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट शामिल है।
फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करती है। फोन में 200MP का मेन कैमरा दिया गया है।
साथ ही 10MP+12MP+10MP के तीन और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए ये फोन 12MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट के साथ आता है। फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OneUI 5 पर काम करता है।


Click it and Unblock the Notifications








