42,000 रुपये की छूट पर मिल रहा Samsung Galaxy S23 Ultra, दिवाली पर फ्लैगशिप खरीदने का बेहतरीन मौका
दिवाली का सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी-बड़ी सेल्स का दौर शुरू हो गया है। अगर आप लंबे समय से किसी प्रीमियम स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे थे, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है।
Flipkart की Big Billion Days Sale 2025 में सैमसंग का पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S23 Ultra 5G भारी छूट के साथ उपलब्ध है। शानदार कैमरा, दमदार बैटरी और एडवांस AI फीचर्स से लैस यह स्मार्टफोन अब पहले से कहीं कम दाम में खरीदा जा सकता है।

कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy S23 Ultra की लॉन्च प्राइस ₹1,19,999 थी, लेकिन Flipkart सेल में यह अब सिर्फ ₹77,990 में खरीदा जा सकता है। यानी ग्राहकों को सीधा ₹41,910 रुपये की बचत हो रही है। इतना ही नहीं, अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹4,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
ऐसे में फोन की प्रभावी कीमत ₹75,000 से भी कम हो जाएगी। दिवाली जैसे त्योहार पर यह ऑफर स्मार्टफोन अपग्रेड करने वालों के लिए बेहतरीन डील साबित हो सकता है।
दमदार स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S23 Ultra में 6.8-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1750 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन पर Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और Adreno 740 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। जल्द ही इसमें Android 15 बेस्ड One UI 7 अपडेट मिलेगा, जिसमें नए AI फीचर्स भी शामिल होंगे।
कैमरे की बात करें तो इसमें 200MP OIS प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड, 10MP 3x टेलीफोटो और 10MP 10x पेरिस्कोप लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह डिवाइस IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है।
क्यों है खास?
Samsung Galaxy S23 Ultra अपनी प्रीमियम डिजाइन, शानदार डिस्प्ले, पावरफुल कैमरा परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फ्लैगशिप फोन्स में से एक है। दिवाली सेल में मिल रही 40,000 रुपये से अधिक की छूट के साथ यह उन लोगों के लिए सही विकल्प है, जो हाई-एंड स्मार्टफोन लेना चाहते हैं लेकिन बजट सीमित है


Click it and Unblock the Notifications








