32,000 रुपये की छूट पर मिल रहा Samsung Galaxy S24 5G, अमेजन पर है धांसू डील
Samsung Galaxy S24 स्मार्टफोन अमेजन पर काफी सस्ते में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। अगर आप फ्लैगशिप फोन ऑफर्स में खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये मौका शानदार हो सकता है। Samsung का Galaxy S24 भले ही मार्केट में थोड़ा पुराना हो गया है, लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में आज भी यह तगड़ा है।
Amazon पर मिल रही डील में आपकी हजारों रुपये की सेविंग हो सकती है। इस पर बैंक ऑफर्स के साथ ही एक्सचेंज की सुविधा भी मिल रही है। आइए इस पूरी डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

अमेजन पर मिल रही है धांसू डील
अमेजन पर Samsung Galaxy S24 का MRP 74,999 रुपये है, लेकिन इसे अभी 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी 32,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर के तहत 40,000 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो। इस डील में ग्राहकों को बैंक ऑफर भी मिल रहे हैं। फोन को 1512 रुपये की मंथली EMI पर भी खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy S24 के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S24 में 6.2-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 2340×1080 पिक्सल FHD+ रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है।
फोन की पीक ब्राइटनेस लगभग 2600 निट्स है।
परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S24 में Samsung का Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है (कुछ मार्केट में Snapdragon 8 Gen 3 मिलता है)। इसके साथ 8GB LPDDR5X RAM और 128GB, 256GB तथा 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर आधारित One UI के साथ आता है और कंपनी ने इसमें 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है।
कैमरा की बात करें तो Samsung Galaxy S24 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC और USB Type-C पोर्ट मिलता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और IP68 वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








