Home
Deal of the day

Samsung Galaxy S24 FE हुआ ₹30000 सस्ता! Flipkart पर मिल रहा मेगा डिस्काउंट

अगर आप ₹30000 के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें शानदार यूजर इंटरफेस, प्रीमियम डिजाइन और ट्रिपल कैमरा सेटअप मिले, तो Samsung Galaxy S24 FE आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

Flipkart पर यह डिवाइस इस समय भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है और बैंक ऑफर्स लागू करने के बाद इसकी कीमत ₹30,000 से भी कम हो जाती है। यह वही Fan Edition मॉडल है जिसे लॉन्च के समय ₹59,999 में पेश किया गया था।

Samsung Galaxy S24 FE हुआ ₹30000 सस्ता!

Samsung Galaxy S24 FE की नई कीमत

Samsung Galaxy S24 FE की कीमत फिलहाल Flipkart पर ₹33,999 पर लिस्टेड है। इसके अलावा ग्राहक Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके ₹4,000 तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं, जिससे फोन की कीमत ₹29,999 के आसपास आ जाती है।

जो ग्राहक EMI विकल्प चुनना चाहते हैं, वे ₹2,834 प्रति माह से इंस्टॉलमेंट शुरू कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन है, तो एक्सचेंज ऑफर में ₹31,350 तक का लाभ मिल सकता है, जिससे अंतिम कीमत और भी कम हो जाएगी।

क्या-क्या मिलता है Galaxy S24 FE में?

Samsung Galaxy S24 FE में 6.7-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Samsung का Exynos 2400e चिपसेट मिलता है, जिसे 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोन में 4,700mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप कैसा है?

Galaxy S24 FE में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रावाइड, और 8MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

क्या यह फोन खरीदने लायक है?

अगर आप ₹30,000 की रेंज में एक ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जिसमें फ्लैगशिप-जैसा डिजाइन, सैमसंग का भरोसेमंद One UI, बड़ा डिस्प्ले और अच्छा कैमरा सेटअप मिले तो Galaxy S24 FE एक आकर्षक डील साबित हो सकता है, खासकर मौजूदा डिस्काउंट के साथ।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X