सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन, होगी 47000 रुपये की बचत; फीचर्स भी हैं दमदार
प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? लेकिन कम कीमत में, तो आपके लिए एक शानदार मौका है। प्रीमियम फीचर्स और खूबसूरत डिजाइन वाले Samsung Galaxy S24+ को Flipkart से खरीदने पर अच्छी बचत हो सकती है।
इस पर कई ऑफर्स मिल रहे हैं, जिससे सैमसंग के फोन की प्रभावी कीमत कम हो जाती है। इस पर क्या ऑफर मिल रहे हैं और इसमें क्या स्पेक्स मिलते हैं। आइए जानें पूरी डिटेल...

Samsung Galaxy S24 Plus फ्लिपकार्ट डील
सैमसंग गैलेक्सी S24 प्लस के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को 99,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब इसे 52,999 रुपये में बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। यानी, फोन पर सीधे ही 47,000 रुपये की तगड़ी छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिये भी आप 2,650 रुपये बचा सकते हैं।
अगर आपके पास कोई पुराना डिवाइस है तब भी फायदा लिया जा सकता है। अगर पुराने फोन की कंडीशन ठीक है तो 38,600 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर को मिला लिया जाए तो इसकी कीमत बहुत कम हो जाएगी।
Samsung Galaxy S24 Plus स्पेसिफिकेशन
सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.7 इंच 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 2600 निट्स है। इसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्ट किया गया है।
इसमें परफॉर्मेंस के लिए Exynos 2400 प्रोसेसर है, जिसे 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन में 45W Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 4,900mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 15W वायरलेस और 4.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिला हुआ है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें OIS के साथ 50MP मेन कैमरा, 10MP टेलीफोटो सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








