Samsung Galaxy S24 Plus पर 47000 रुपये की छूट, एक्सचेंज के बाद कीमत रह जाएगी 32,999, जानें कैसे?
Samsung Galaxy S24 Plus कंपनी का पिछले साल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इसमें कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। अगर आप इस फ्लैगशिप फोन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए खास हो सकता है। यह फोन Flipkart पर भारी छूट के साथ अवेलेबल है।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस डिवाइस पर 47,000 रुपये तक का सीधा डिस्काउंट दे रहा है। अगर आप लगभग आधी कीमत में एक फ्लैगशिप एंड्रॉइड फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह डील आपके लिए है। आइए, जानते हैं Samsung Galaxy S24 Plus की नई कीमत और एक्स्ट्रा सेविंग के तरीके।

Flipkart पर बंपर डिस्काउंट
सैमसंग गैलेक्सी S24 प्लस के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये थी। लेकिन अब यह फ्लिपकार्ट पर 52,999 रुपये में उपलब्ध है। यानी डिवाइस पर सीधे 47,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसके अलावा, अगर ग्राहक Galaxy S23 जैसे पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो उन्हें 20,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिससे डिवाइस की इफेक्टिव कीमत घटकर 32,999 रुपये रह जाती है।
स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इसमें 6.7-इंच का Quad-HD+ Dynamic एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है।
फोन में Exynos 2400 चिपसेट के साथ 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का सपोर्ट है। इसमें सर्कल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेट, फोटो असिस्ट, ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट और चैट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कैमरा और बैटरी
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम) शामिल है। फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस डिवाइस में 4900mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है।
7 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड One UI 6.1 पर रन करता है। कंपनी का दावा है कि इस डिवाइस को 7 जेनरेशन तक OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।


Click it and Unblock the Notifications








