Amazon पर Samsung Galaxy S24 की बंपर सेल: ₹31000 सस्ता, जानिए पूरी डील
अगर आप लंबे समय से एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो अब आपके लिए सही मौका है। Samsung Galaxy S24 5G पर Amazon ने बड़ी कीमत कटौती की है। जो फोन लॉन्च के समय ₹74,999 में आया था, वही अब ₹45,000 से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिलाकर यह डील और भी फायदेमंद हो जाती है।

Samsung Galaxy S24 5G की Amazon पर नई कीमत
Amazon पर Samsung Galaxy S24 5G की मौजूदा कीमत ₹43,999 लिस्ट की गई है। यानी ग्राहक को सीधे ₹31,000 की भारी छूट मिल रही है। इसके अलावा, अगर आप Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹1,319 तक का कैशबैक भी मिल सकता है, जो ग्राहक एकमुश्त भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए No-Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत सिर्फ ₹1,582 प्रति माह से होती है।
एक्सचेंज और अतिरिक्त फायदे
Amazon पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ₹35,950 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन के ब्रांड, कंडीशन और फंक्शनलिटी पर निर्भर करेगी। इसके साथ ही ग्राहक चाहें तो एक्सटेंडेड वारंटी और अतिरिक्त ऐड-ऑन भी खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 5G के दमदार स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.2-इंच AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट
रैम और स्टोरेज: 8GB RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16 आधारित One UI 8
बैटरी: 4,000mAh बैटरी, 25W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट
कनेक्टिविटी: Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, USB Type-C (USB 3.2 Gen 1)
प्रोटेक्शन: IP68 रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा)
कैमरा सेगमेंट में भी दमदार
Samsung Galaxy S24 5G का कैमरा सेटअप फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पसंद करने वालों के लिए शानदार है:
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग)
- 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- 10MP टेलीफोटो कैमरा
- 12MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए
क्या आपको यह डील खरीदनी चाहिए?
अगर आप प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S24 5G की यह Amazon डील बेहद वैल्यू-फॉर-मनी है। ध्यान रखें, ऐसी डील्स अक्सर सीमित समय के लिए होती हैं, इसलिए अगर आप खरीदने का मन बना चुके हैं तो देर न करें।


Click it and Unblock the Notifications








