आधी कीमत में मिल रहा सैमसंग का ये प्रीमियम फोन! ₹38000 की भारी छूट, देखें डील
अगर आप एक कॉम्पैक्ट और पावरफुल फ्लैगशिप फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इससे बेहतर मौका शायद ही मिले। सैमसंग के धाकड़ स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 की कीमत में भारी गिरावट आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन की कीमत में लॉन्च प्राइस के मुकाबले 38,000 रुपये तक की कटौती हो गई है, जिससे यह फोन अब लगभग अपनी आधी कीमत पर मिल रहा है। फ्लिपकार्ट और बैंक ऑफर्स ने मिलकर इस डील को और भी शानदार बना दिया है।

कीमत और ऑफर्स का पूरा गणित
सैमसंग गैलेक्सी S24 (8GB RAM + 128GB वेरिएंट) फ्लिपकार्ट पर 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है। लेकिन ऑफर्स अभी बाकी हैं।
फ्लैट डिस्काउंट: सेल के दौरान मिल रही छूट के बाद इसकी प्रभावी कीमत 40,999 रुपये तक हो सकती है।
बैंक कैशबैक: अगर आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 4,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा।
यानी, एक समय पर जिस फोन की कीमत 75-80 हजार रुपये के आसपास थी, उसे अब आप 40-41 हजार रुपये की रेंज में खरीद सकते हैं।
क्यों खास है Samsung Galaxy S24?
इस कीमत पर आपको मार्किट का सबसे पावरफुल प्रोसेसर मिल रहा है।
प्रोसेसर: यह फोन फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है, जो मक्खन जैसी परफॉरमेंस देता है।
डिस्प्ले: इसमें 6.2 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप (50MP मेन+ 10MP+12MP) है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मौजूद है।
बैटरी: फोन में 4,000mAh की बैटरी है जो 25W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
AI फीचर्स: यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6 पर चलता है और इसमें 'Galaxy AI' के शानदार फीचर्स भी मिलते हैं।
हमारा फैसला
अगर आपको बड़े और भारी फोन पसंद नहीं हैं और आप एक ऐसा फोन चाहते हैं जो पॉकेट में आसानी से आए लेकिन परफॉरमेंस में 'बीस्ट' हो, तो 41,000 रुपये के आसपास यह Best Deal है।


Click it and Unblock the Notifications








