Samsung Galaxy S24 Ultra मिलेगा 37000 रुपये सस्ता; बड़ी कमाल की है ये Deal
Samsung Galaxy S24 Ultra Discount: Samsung भारत में फेमस स्मार्टफोन ब्रांड्स में गिना जाता है, जो अपने यूजर्स के लिए हर बजट के स्मार्टफोन लाते हैं। हालांकि, कंपनी अपनी प्रीमियम स्मार्टफोन S सीरीज के लिए काफी चर्चा में रहती है। इन सीरीज की तुलना Apple के आईफोन और Google के Pixel से की जाती है। ऐसे में अपने कस्टमर्स को बेस्ट एक्सपीरियंस देने और अपना यूजरबेस बनाए रखने के लिए कंपनी अपने स्मार्टफोन पर डिस्काउंट देती रहती है।
ऐसे में अगर आप किसी प्रीमियम फोन खरीदना चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S24 Ultra पर आपको 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। ये ऑफर अमेजन पर दिया जा रहा है, जिसमें बैंक ऑफर्स के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर्स को भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कि ये फोन क्यों खास है।

Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत
Samsung Galaxy S24 Ultra को पिछले साल कंपनी के प्रीमियम फोन सीरीज के तहत लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस की लॉन्चिंग प्राइस 1,34,999 रुपये तय की गई है।
इस डिवाइस को 92,998 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी कीमत 40000 रुपये तक कम हो जाती है।
Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स
डिजाइन: Samsung Galaxy S24 Ultra कंपनी का प्रीमियम फोन है, इसलिए इसमें टाइटेनियम फ्रेम के साथ स्ट्रॉन्ग और स्टाइलिश बिल्ट मिलता है।
डिस्प्ले: इस फोन में 6.8 इंच का डाइनामिक डिस्प्ले AMOLED मिलता है, जिसमें 2600 nits की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है।
प्रोसेसर: इस फोन में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट और सबसे मजबूत Snapdragon 8 Gen 3 मोबाइल प्रोसेसर दिया गया है।
कैमरा: कैमरा के मामले में ये फोन बहुत खास है, क्योंकि इसमें आपको क्वाड-कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 200MP ISOCELL HP2SX प्राइमरी सेंसर, 50MP पेरिस्कोप सेंसर, 10MP टेलीफोटो लेंस और 12MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है।
बैटरी: इस फोन में आपको 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसमें 45W फास्ट चार्जिंग की सुविधा और 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा है।
क्यों खरीदें ये Samsung Galaxy S24 Ultra?
सबसे जरूरी सवाल ये है कि आपको Samsung Galaxy S24 Ultra क्यों खरीदना चाहिए? अगर आप फ्लैगशिप-ग्रेड फोन चाहते हैं, तो गैलेक्सी S24 अल्ट्रा अच्छे प्रीमियम फोन में से एक है।
मार्केट स्टैंडर्ड की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से ये फोन ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन की लिस्ट में नौवां स्थान पर है।
कैमरा फीचर्स की बात करें, तो ये Apple iPhone 16 Pro Max, Google Pixel 9 Pro XL, Xiaomi 14 Ultra और Vivo X200 Pro को टक्कर दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








