₹50,000 से कम में मिल रहा Samsung Galaxy S24 Ultra? जानें Flipkart डील
अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर इस समय एक जबरदस्त डील मिल रही है। फ्लिपकार्ट पर चल रहे ऑफर के जरिए यह फोन ₹50,000 से कम कीमत में भी मिल सकता है।
हालांकि, इस डील में एक खास शर्त भी है, जिसे समझना जरूरी है। क्या इस फोन को 2026 में खरीदना समझदारी भरा फैसला होगा। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

कैसे ₹50,000 से कम में मिल सकता है Galaxy S24 Ultra
फ्लिपकार्ट पर इस फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब ₹78,999 कर दी गई है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹1,34,999 थी। यानी सीधे तौर पर करीब 41% की छूट मिल रही है।
- इसके अलावा कुछ अतिरिक्त ऑफर भी मिल रहे हैं।
- ₹3,950 का अतिरिक्त डिस्काउंट Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर
- एक्सचेंज ऑफर में ₹51,100 तक का बोनस
ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर सभी PIN कोड पर लागू नहीं होता और इसकी वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी। अगर आपको एक्सचेंज में करीब ₹30,000 का भी डिस्काउंट मिल जाता है, तो इस फोन की कीमत ₹50,000 से नीचे आ सकती है।
Galaxy S24 Ultra खरीदना क्यों सही हो सकता है?
1. प्रीमियम डिजाइन और S Pen
Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम बॉडी और इनबिल्ट S Pen मिलता है, जो इसे बाकी फ्लैगशिप फोन से अलग बनाता है। यह डिजाइन और प्रोडक्टिविटी के लिहाज से अभी भी काफी प्रीमियम एक्सपीरियंस देता है।
2. दमदार परफॉर्मेंस और लंबे अपडेट
फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2026 में भी काफी पावरफुल माना जाता है। इसके साथ Samsung ने इस डिवाइस के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है, जिससे आपको लंबे समय तक नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
3. 200MP का शानदार कैमरा
इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 200MP प्राइमरी कैमरा है। यह कैमरा क्वालिटी के मामले में आज भी कई नए मिड-रेंज स्मार्टफोन्स से बेहतर परफॉर्मेंस कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








