Home
Deal of the day

Samsung Galaxy S24 Ultra पर ₹55,000 की छूट! बहुत कम दाम में मिल रहा तगड़ा फोन

Samsung Galaxy S24 Ultra अब ₹55,000 की भारी छूट के साथ Flipkart पर सिर्फ ₹74,500 में मिल रहा है। जानिए ऑफर डिटेल्स, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन जो इसे बनाते हैं एक बेस्ट फ्लैगशिप डील।

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं लेकिन बजट के कारण रुक गए थे, तो यह खबर आपके लिए है। Samsung Galaxy S24 Ultra, जिसे लॉन्च के वक्त ₹1,29,999 की कीमत पर पेश किया गया था, अब ₹55,000 की भारी छूट के साथ Flipkart पर मिल रहा है।

Samsung Galaxy S24 Ultra पर ₹55,000 की छूट!

अब यह फ्लैगशिप डिवाइस सिर्फ ₹74,500 में आपका हो सकता है। यह ऑफर Samsung फैंस के लिए किसी गोल्डन मौके से कम नहीं, क्योंकि यह फोन आज भी कैमरा, परफॉर्मेंस और डिजाइन के मामले में बेस्ट है

कीमत में बड़ी गिरावट

Samsung Galaxy S24 Ultra का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट अब ₹78,500 में उपलब्ध है। लेकिन अगर आप Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹4,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा। इस तरह फोन की कीमत घटकर सिर्फ ₹74,500 रह जाती है। यानी आप सीधे ₹55,000 की बचत कर सकते हैं।

फोन तीन शानदार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है-Titanium Black, Titanium Gray और Titanium Violet, जो इसे और भी प्रीमियम लुक देते हैं।

दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.8-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X पैनल, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Armor की सुरक्षा मिली है, जिससे यह और भी मजबूत बन जाता है।

प्रोसेसर

इसमें दिया गया है Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 (4nm) चिपसेट और Adreno 750 GPU, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों में शानदार परफॉर्मेंस देता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

यह फोन Android 14 पर आधारित है और Samsung ने 7 बड़े Android अपग्रेड्स का वादा किया है यानी ये फोन आने वाले कई सालों तक अपडेटेड रहेगा।

कैमरा

  • Galaxy S24 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
  • 200MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
  • 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा
  • 10MP टेलीफोटो सेंसर

जबकि सेल्फी के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है।

बैटरी

5000mAh की बैटरी के साथ आता है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

क्यों खरीदें Galaxy S24 Ultra अभी?

Samsung Galaxy S24 Ultra न केवल कंपनी का बल्कि पूरे स्मार्टफोन इंडस्ट्री का एक Tech Marvel है। चाहे बात हो प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी की या स्मूद परफॉर्मेंस की- यह फोन हर मोर्चे पर शानदार है।

अब जब इसकी कीमत ₹74,500 तक घट गई है, तो यह डिवाइस 2025 की सबसे वैल्यू फॉर मनी फ्लैगशिप डील बन चुकी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X