Home
Deal of the day

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भारी छूट, Flipkart पर मिल रहा है ₹25000 से ज्यादा सस्ता

स्मार्टफोन बाजार में 2026 से कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy S24 Ultra 5G आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। Flipkart पर इस प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में ₹25,000 से ज्यादा की भारी कटौती देखी जा रही है।

लॉन्च के समय Samsung Galaxy S24 Ultra की कीमत ₹1,34,999 थी, जो बाद में आमतौर पर ₹1,19,999 के आसपास बिक रही थी। लेकिन अब Flipkart पर यह फोन ₹99,989 में लिस्टेड है। इस फोन पर क्या-क्या डील ऑफर की जा रही है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर भारी छूट

क्या है पूरी डील

इसके अलावा अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI Flipkart क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो ₹4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसे में इसकी प्रभावी कीमत करीब ₹95,989 रह जाती है।

इतना ही नहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने स्मार्टफोन पर ₹68,000 तक का फायदा मिल सकता है, हालांकि यह आपके डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा। ग्राहक EMI विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसकी शुरुआत लगभग ₹3,516 प्रति माह से होती है।

स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Galaxy S24 Ultra में 6.8-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 12GB RAM मिलती है। पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कैमरा सेगमेंट में यह फोन काफी दमदार है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप लेंस, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है, जो प्रोफेशनल फोटोग्राफी का अनुभव देता है। अगर आप एक प्रीमियम और पावरफुल स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं, तो यह डील किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X