Samsung Galaxy S24 Ultra, S25 Plus और S24 पर भारी छूट, हजारों रुपये बचाने का मौका!
अगर आप अपने लिए किफायती स्मार्टफोन डील तलाश रहे थे, तो अब मौका आ चुका है। Flipkart Black Friday Sale 2025 में Samsung Galaxy S25 Plus, Galaxy S24 और Galaxy S24 Ultra की कीमतों में भारी कटौती देखने को मिली है।
सेल के दौरान बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बोनस के साथ ये डील्स भी मिल रही हैं। अगर आप इस सेल के दौरान खरीदारी करते हैं तो आपकी हजारों रुपये की सेविंग हो जाएगी। आइए जानते हैं किस फोन पर मिल रही है कितनी छूट।

Samsung Galaxy S25 Plus
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस Galaxy S25 Plus पर फ्लिपकार्ट बड़ी छूट दे रहा है। 99,999 रुपये में लॉन्च हुआ यह फोन सेल में 74,999 रुपये में मिल रहा है।
बैंक ऑफर: Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
फीचर्स: इसमें 6.7-इंच का Quad HD+ 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 4,900 mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है।
Samsung Galaxy S24
अगर आपको कॉम्पैक्ट और पावरफुल फोन पसंद है, तो Galaxy S24 सबसे बेहतरीन विकल्प है। इसकी कीमत में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। 74,999 रुपये वाला यह फोन अब मात्र 40,999 रुपये में उपलब्ध है। यानी, सीधे 34 हजार रुपये की बचत।
बैंक ऑफर: SBI या Axis बैंक कार्ड्स पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट अलग से है। पुराने फोन के एक्सचेंज पर 38,950 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
फीचर्स: यह फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 6.2-इंच AMOLED डिस्प्ले और Android 16 पर बेस्ड One UI 8 के साथ आता है। इसमें 50MP मेन कैमरा और IP68 रेटिंग मिलती है।
Samsung Galaxy S24 Ultra
सैमसंग का सबसे पावरफुल फोन Galaxy S24 Ultra अब 1 लाख रुपये से काफी नीचे आ गया है। आमतौर पर 1,19,999 रुपये में मिलने वाला यह फोन सेल में 86,999 रुपये में बिक रहा है।
बैंक ऑफर: इस पर भी 4,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 68,050 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध है।
फीचर्स: इसमें 200MP का मेन कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 6.8-इंच का बड़ा डिस्प्ले है। साथ ही 5,000 mAh की बैटरी और S-Pen का सपोर्ट इसे खास बनाता है। अगर आप इनमें से कोई भी फोन खरीदना चाहते हैं, तो स्टॉक खत्म होने से पहले फ्लिपकार्ट पर चेक कर लें।


Click it and Unblock the Notifications