Samsung Galaxy S25 मिल रहा 11,000 रुपये सस्ता; चेक करें धमाकेदार डील्स और ऑफर्स
Samsung Galaxy S25 Discount: अगर आप सैमसंग गैलेक्सी S25 स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो ऐसा करने का यह सही समय हो सकता है। सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी S25 पर लिमिटेड टाइम के लिए डिस्काउंट की घोषणा की है। बता दें कि इस फोन को साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया है।
इसमें एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 लाइट चिपसेट, वल्कन इंजन और बेहतर रे ट्रेसिंग है, जो मोबाइल गेमिंग को और भी आसान बनाता है। यहां हम इस डिवाइस के बारे में जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 पर डिस्काउंट ऑफर्स
सैमसंग ने घोषणा की है कि सैमसंग गैलेक्सी S25 खरीदने वाले कंज्यूमर्स को 11,000 रुपये का अपग्रेड बोनस मिलेगा, जिससे 12GB/128GB वेरिएंट वाले डिवाइस की कीमत घटकर 63,999 रुपये रह गई है। यह विशेष ऑफर Samsung.com, देश भर के मेन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप 10,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी पा सकते हैं।
EMI के साथ भी मिलेगा ऑफर
कंज्यूमर्स के पास 8,000 रुपये के बैंक कैशबैक के साथ 9 महीने के लिए नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन है। NBFC कंज्यूमर्स के लिए डील को और भी बेहतर बनाते हुए, Galaxy S25 को 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI के साथ भी खरीदा जा सकता है। बता दें कि Galaxy S25 के 12GB/128GB वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये तय की गई थी।
Samsung Galaxy S25 के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: Samsung Galaxy S25 में 6.2 इंच का FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जो बेहतरीन विजुअल देता है।
प्रोसेसर: Samsung Galaxy S25 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है, जिसमें 12GB रैम और 128GB, 256GB और 512GB के स्टोरेज ऑप्शन को जोड़ा गया है।
कैमरा: Samsung Galaxy S25 में एक कैमरा सेटअप है जिसमें OIS के साथ 50MP वाइड लेंस, 12MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। वहीं फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा शार्प सेल्फी कैमरा मिलता है।
बैटरी: डिवाइस में 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000mAh की बैटरी है।
सॉफ्टवेयर: यह One UI 7 के साथ Android 15 पर चलता है, जो सात साल के सॉफ्टवेयर अपडेट मिल सकता है।
अन्य फीचर्स: IP68 वाटर रेजिस्टेंस, एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और वाई-फाई 7 कनेक्टिविटी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








