Samsung Galaxy S25 पर 13599 रुपये की छूट, ताकतवर प्रोसेसर और बड़ी से लैस
Samsung Galaxy S25 पर अच्छा प्राइस ड्रॉप देखने को मिला है। नई सीरीज आते ही ग्राहकों को हजारों रुपये बचाने का मौका मिल रहा है। अगर आप सैमसंग का फ्लैगशिप फोन लेना चाहते हैं तो Galaxy S25 की खरीदारी करना आपके लिए फायदे की डील है।
लास्ट जनरेशन फोन पर तकरीबन 14,000 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। इसमें ट्रिपल कैमरा सिस्टम, एमोलेड डिस्प्ले और ताकतवर प्रोसेसर लगाया गया है। फोन पर क्या ऑफर मिल रहा है। आइए जानते हैं फुल डिटेल...

अमेजन पर मिल रही है धांसू डील
Samsung Galaxy S25 अमेजन पर 68,900 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस 80,999 रुपये है। यानी इस पर लगभग 12,000 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही 1,500 रुपये की छूट सेलेक्टेड बैंकों के कार्ड पर मिल रही है।
ग्राहक इसे 2,422 रुपये की मंथली EMI पर भी खरीद सकते हैं। फोन पर 42,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक है तो उसकी अच्छी कीमत आपको मिल सकती है।
Samsung Galaxy S25 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
Samsung Galaxy S25 में 6.2-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 2,600 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
प्रोसेसर और रैम
यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite (3nm) चिपसेट के साथ आता है। इसमें 12GB रैम दी गई है, जो मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग के लिए बेस्ट है।
स्टोरेज
डिवाइस में 128GB, 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं। हालांकि, इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung Galaxy S25 में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।
कैमरा सेटअप
- फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है।
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
- 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम के साथ)
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
अन्य फीचर्स
फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सेफ रहता है।


Click it and Unblock the Notifications








