Home
Deal of the day

Samsung Galaxy S25 सीरीज की भारत में सेल शुरू, 10,000 रुपये तक की छूट का मौका

Samsung Galaxy S25 सीरीज की सेल भारत में 3 फरवरी से शुरू हो गई है। इस सीरीज में तीन मॉडल्स शामिल हैं। Samsung Galaxy S25, Samsung Galaxy S25 Plus और Samsung Galaxy S25 Ultra जो हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए गए थे।

इन फोन पर बंपर डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है। तीनों ही मॉडल्स Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर से लैस हैं, और Galaxy S25 Ultra 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ आता है। यह सीरीज शानदार फीचर्स और आकर्षक ऑफर्स के साथ उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S25 सीरीज की भारत में सेल शुरू

Samsung Galaxy S25 सीरीज की कीमत

Samsung Galaxy S25 सीरीज की सेल भारत में शुरू हो गई है। Samsung Galaxy S25 की कीमत 80,999 रुपये है, जिसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट में मौजूद है। उपलब्धता की बात करें तो Samsung India और Amazon पर खरीद सकते हैं।

Amazon पर HDFC बैंक कार्ड से Samsung Galaxy S25 सीरीज खरीदने पर आपको 10,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। Samsung Galaxy S25 Plus के 12GB RAM +512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है, जबकि Galaxy S25 Ultra के 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,29,999 रुपये है, और इस पर बैंक कार्ड से 8,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Samsung Galaxy S25 सीरीज फीचर्स

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 200MP प्राइमरी कैमरा है, इसके अलावा 50MP सेकेंडरी, 50MP टेलीफोटो और 10MP चौथा कैमरा भी मिलता है। सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है।

Galaxy S25 Plus में 6.7 इंच डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ 50MP प्राइमरी, 12MP सेकेंडरी और 10MP टेलीफोटो कैमरा है। 12MP फ्रंट कैमरा और 4900mAh बैटरी है। स्टैंडर्ड मॉडल में 6.2 इंच डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और प्लस जैसा कैमरा सेटअप है, साथ ही 4000mAh बैटरी दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Samsung Galaxy S25 Series Now Available in India with upto rs.10,000 Discount
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X