Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G हुआ ₹24,000 तक सस्ता, जानें क्या है डील
नया साल 2026 शुरू होने ही वाला है और स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की चर्चाएं भी तेज़ हैं। ऐसे में अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra 5G पर चल रही यह डील आपके लिए शानदार मौका हो सकती है। Flipkart पर यह प्रीमियम स्मार्टफोन ₹24,000 तक की कुल छूट के साथ उपलब्ध है।
दमदार क्वाड कैमरा सेटअप, बेहद ब्राइट और कलर-एक्युरेट AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और भरोसेमंद बैटरी के साथ Galaxy S25 Ultra फिलहाल अपने बेस्ट प्राइस पर मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत
भारत में ₹1,29,999 की लॉन्च कीमत के साथ आए Galaxy S25 Ultra 5G को Flipkart पर अब करीब ₹1,09,900 में खरीदा जा सकता है। इसमें ₹20,000 की सीधी कटौती शामिल है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर ₹4,000 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है।
ग्राहकों के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मौजूद है, जिसकी शुरुआत ₹3,868 प्रति माह से होती है। हालांकि, EMI पर प्रोसेसिंग फीस और ब्याज बैंक की शर्तों के अनुसार लागू हो सकता है।
अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Flipkart पर ₹68,050 तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल सकता है, जो डिवाइस की कंडीशन, ब्रांड और मॉडल पर निर्भर करेगा। इसके अलावा, एक्सटेंडेड वारंटी, कवर, अडैप्टर और अन्य एक्सेसरीज़ ऐड-ऑन के तौर पर उपलब्ध हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जिसे 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन One UI 8 पर चलता है और Samsung के शुरुआती डिवाइसेज़ में से एक होगा, जिसे One UI 8.5 अपडेट मिलेगा।
कैमरा सेगमेंट में Galaxy S25 Ultra 5G बेहद दमदार है। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो, और 10MP टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








