Home
Deal of the day

Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही ₹49,000 तक की छूट, ऐसे उठाएं फटाफट फायदा

होली के मौके पर अगर आप नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा बजट न होने की वजह से टेंशन में हैं। तो आपके पास शानदार मौका है। दरअसल, Samsung Galaxy S25 Ultra पर अमेजन अच्छा-खासा डिस्काउंट ऑफर कर रहा है।

इस पर 42,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है और इसी में सारा खेल छिपा हुआ है। इसे लपकने से पहले ध्यान रखें डील लिमिटेड टाइम के लिए हो सकती है। अमेजन पर क्या ऑफर मिल रहा है और इस फोन में क्या खूबियां दी गई हैं। आइए जानते हैं फुल डिटेल...

Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रही ₹49,000 तक की छूट

अमेजन पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट

Amazon पर Samsung Galaxy S25 Ultra के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का लिस्टेड प्राइस 1,29,999 रुपये है, लेकिन बिक्री प्राइस 7000 रुपये घटकर 1,22,999 रुपये है। यानी सीधे ही 7000 रुपये की बचत हो रही है। इसके अलावा ग्राहक इस फोन को 4334 रुपये की मंथली EMI पर भी अपना बना सकते हैं।

सबसे बड़ा खेल एक्सचेंज ऑफर में छिपा हुआ है। अगर आपके पास कोई पुराना फोन है तो उसकी कीमत 42,000 रुपये तक मिल सकती है। इसके लिए अमेजन की टर्म एंड कंडीशन को पूरा करना है। अगर आपका यह काम हो जाता है तो पूरी फायदा 49,000 रुपये का हो जाता है।

स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स

डिजाइन और डिस्प्ले

Samsung Galaxy S25 Ultra में एक बड़ा 6.9-इंच Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Armor प्रोटेक्शन भी है, जो गिरने और स्क्रैच से सेफ्टी करता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगा है। यह फोन 12GB या 16GB RAM और 256GB, 512GB या 1TB स्टोरेज विकल्पों के साथ आता है, जिससे मल्टीटास्किंग, हाई-एंड गेमिंग और भारी ऐप्स भी फास्टली चलते हैं। यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है और 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी सपोर्ट करता है।

कैमरा

  • 200MP प्राइमरी लेंस
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 50MP टेलीफोटो (5× ऑप्टिकल जूम)
  • 10MP टेलीफोटो (3× ऑप्टिकल जूम)

सामने सेल्फी के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा HDR, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, और प्रो-लेवल एडजस्टमेंट्स के साथ आता है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो पूरे दिन की जरूरत को आराम से पूरा करती है। यह 45W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X