Home
Deal of the day

₹25000 तक की छूट पर खरीदें Samsung Galaxy S25 Ultra, Amazon दे रहा गोल्डन चांस

अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका हो सकता है। Samsung Galaxy S25 Ultra इस समय Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत काफी ज्यादा थी, लेकिन अब ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद इसकी प्रभावी कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिल रही है।

क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर, दमदार कैमरा और Galaxy AI जैसे फीचर्स के साथ यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार है। आइए जानते हैं Amazon पर मिल रही डील और फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन्स।

₹25000 की छूट पर Galaxy S25 Ultra, Amazon पर डील

Samsung Galaxy S25 Ultra पर Amazon डील

Amazon पर Samsung Galaxy S25 Ultra (12GB RAM + 256GB स्टोरेज) वेरिएंट को ₹1,07,790 में खरीदा जा सकता है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस ₹1,29,999 था। यानी सीधे तौर पर करीब ₹22,000 से ज्यादा की कटौती मिल रही है।

इसके अलावा, Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहकों को ₹3,233 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट Amazon Pay बैलेंस के रूप में मिल सकता है। इस तरह कुल मिलाकर फोन पर करीब ₹25,000 तक का फायदा उठाया जा सकता है। यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Titanium Whitesilver, Titanium Black, Titanium Gray और Titanium Blue जैसे चार प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए इसमें Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन मिलता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 830 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर चलता है और Samsung ने इसमें 7 बड़े OS अपडेट्स देने का वादा किया है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X