Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹11000 की भारी छूट, जानें कहां मिल रही है डील?
भारत में Black Friday Sale का आगाज हो चुका है और इस साल गैजेट प्रेमियों के लिए यह सेल सौगातों की बारिश लेकर आई है। जहां एक तरफ Apple iPhone पर छूट मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ Samsung का सबसे पावरफुल फ्लैगशिप फोन Galaxy S25 Ultra भी भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।
Amazon रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स पर इस फोन की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। अगर आप भी साल 2025 का सबसे बेहतरीन एंड्रॉइड फोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है।

कैसे उठाएं डील का फायदा?
वैसे तो फोन अपनी लॉन्च कीमत पर ही लिस्टेड है, लेकिन असली डील बैंक ऑफर में छिपी है। अगर आप खरीदारी के लिए HDFC बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको तुरंत 11,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस छूट के बाद Galaxy S25 Ultra की प्रभावी कीमत घटकर 1,18,999 रुपये रह जाती है। लॉन्च के बाद से यह अब तक की सबसे बेहतरीन डील्स में से एक है।
लेकिन क्या 2025 की इस सेल में Galaxy S25 Ultra खरीदना सही फैसला है? यहां जानिए इसे खरीदने की 3 वजहें और 1 कमी जिसके कारण आप इसे छोड़ सकते हैं।
क्यों खरीदें Samsung Galaxy S25 Ultra?

1. रॉकेट जैसी रफ्तार
इस फोन को खरीदने की सबसे बड़ी वजह इसका प्रोसेसर है। इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट लगा है, जो बेहद पावरफुल है। चाहे आप Genshin Impact जैसा भारी गेम हाई ग्राफिक्स पर खेलें या मल्टीटास्किंग करें, यह फोन बिल्कुल नहीं अटकता। गेमिंग के दौरान भी इसमें हीटिंग की समस्या नहीं आती और एप्स पलक झपकते ही खुल जाते हैं।
2. डिस्प्ले
सैमसंग अपनी स्क्रीन के लिए जाना जाता है और S25 Ultra इसे और बेहतर बनाता है। इसमें 6.9-इंच की QHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। इसकी एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग धूप में या ऑफिस की लाइट में स्क्रीन देखने का अनुभव शानदार बनाती है। बेजल्स बहुत पतले हैं, जिससे यह देखने में काफी मॉडर्न लगता है।
3. बैटरी और S Pen का जादू
इतनी पावर के बावजूद इसकी 5,000mAh की बैटरी जल्दी खत्म नहीं होती। प्रोसेसर की एफिशिएंसी के कारण बैटरी लाइफ लंबी चलती है। इसके साथ मिलने वाला S Pen डिजिटल नोट्स बनाने या साइन करने के लिए बहुत काम आता है। साथ ही, इसका कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस इसे 2025 का बेस्ट फ्लैगशिप बनाते हैं।
क्यों न खरीदें?
डिब्बे में चार्जर नहीं: सवा लाख रुपये खर्च करने के बाद भी आपको बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता, जो निराश करता है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, लेकिन बॉक्स में सिर्फ केबल आती है। अगर आपके पास पहले से सैमसंग का चार्जर नहीं है, तो आपको अलग से लगभग 2,999 रुपये खर्च करके चार्जर खरीदना पड़ेगा। यह नए खरीदारों के लिए एक अतिरिक्त खर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications