Samsung Galaxy S25 Ultra पर मिल रहा 34000 रुपये का डिस्काउंट; चेक करें डील्स और ऑफर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra Discount: सैमसंग अपने प्रीमियम डिवाइस Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी कटौती की घोषणा की गई है। पिछले महीने ही लॉन्च हुआ सैमसंग का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब अपनी मूल कीमत से 52,000 रुपये तक कम कीमत पर मिल सकता है। बता दें कि इस डिवाइस को 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था।
अब इसे Amazon सेल के दौरान 79,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। अगर आप इस प्रीमियम फोन को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही खास मौका है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra पर छूट
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा की बात करें तो इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये थी। फिलहाल, Amazon इस पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है, जिसके बाद इसकी कीमत 1,23,999 रुपये रह गई है।
इसके अलावा सभी कस्टमर्स कूपन के जरिए 6,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। इसके साथ ही आप कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय 1,000 रुपये की इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
इसके अलावा आपको 27,350 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलता है। ऐसे में आपको कुल 34,000 रुपये से ज्यादा की छूट मिल सकती है। इसके बाद इसकी कीमत केवल 89,649 रुपये रह जाएगी।
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के फीचर्स
डिस्प्ले: सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा में 6.9-इंच का डायनामिक 2X AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
प्रोसेसर: इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर मिलता है।
बैटरी: 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 45W वायर्ड और वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा: फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200MP का मुख्य कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और दो 12MP लेंस मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा है।
सॉफ्टवेयर: यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित सैमसंग के OneUI 7 पर चलता है। इसमें Galaxy AI फीचर भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








