Home
Deal of the day

Samsung Galaxy S25 Ultra पर बंपर ऑफर: Flipkart पर मिल रहा 50,000 रुपये तक सस्ता फ्लैगशिप फोन

Samsung ने हाल ही में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया है। इसके बाद कंपनी के पिछले फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की कीमत में बड़ी कटौती देखने को मिली है।

अगर आप प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Flipkart पर चल रही यह डील आपके लिए शानदार मौका हो सकती है। इस ऑफर के तहत ग्राहक इस स्मार्टफोन पर 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं Flipkart पर मिल रही इस डील और फोन के फीचर्स के बारे में।

Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: 50,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा फ्लैगशिप

Samsung Galaxy S25 Ultra Flipkart डील

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra 5G के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 1,29,999 रुपये की बजाय 1,08,948 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस तरह इस पर करीब 16 प्रतिशत का डायरेक्ट डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। Flipkart इस स्मार्टफोन पर 60,300 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। हालांकि यह ऑफर कुछ चुनिंदा पिन कोड्स पर ही लागू होगा और एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन के आधार पर तय की जाएगी।

उदाहरण के तौर पर अगर आपको पुराने फोन पर 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल जाता है, तो सभी ऑफर्स के बाद Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की प्रभावी कीमत 80,000 रुपये से भी कम हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 6.9-इंच का QHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Armor 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो यह स्मार्टफोन काफी स्लिम है और इसका वजन 218 ग्राम है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जो एडवांस AI फोटो एडिटिंग फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP का टेलीफोटो कैमरा और 10MP का अतिरिक्त टेलीफोटो सेंसर मिलता है।
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X