Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹33,000 की छूट! सस्ते में मिल रहा फ्लैगशिप स्मार्टफोन
स्मार्टफोन मार्केट में अगर कोई ऐसा ब्रांड है जो हर साल अपने फ्लैगशिप डिवाइस से टेक्नोलॉजी की नई परिभाषा गढ़ता है, तो वो है Samsung। कंपनी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra, जो इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था, अब Amazon पर ₹33,000 की भारी छूट के साथ मिल रहा है।
अगर आप लंबे समय से एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो प्रीमियम कैमरा क्वालिटी, ताकतवर परफॉर्मेंस और लग्जरी डिजाइन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो तो यह ऑफर आपके लिए है। Galaxy S25 Ultra को लॉन्च के वक्त ही काफी चर्चा मिली थी, क्योंकि इसमें कंपनी ने कैमरा, बैटरी और AI फीचर्स में जबरदस्त सुधार किया था।

अब Amazon ने इसकी कीमत में बड़ी कटौती कर दी है, जिससे यह स्मार्टफोन iPhone 16 Pro या Google Pixel 9 Pro के मुकाबले एक मजबूत विकल्प बन गया है।
Galaxy S25 Ultra की नई कीमत और ऑफर
Galaxy S25 Ultra की लॉन्च कीमत ₹1,29,999 थी, लेकिन अब Amazon पर यह सिर्फ ₹99,200 में उपलब्ध है। यानी सीधे ₹30,899 की बचत। अगर आप Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से खरीदते हैं, तो आपको अतिरिक्त ₹2,976 की छूट भी मिलेगी। इस तरह फोन की इफेक्टिव कीमत ₹96,174 तक गिर जाती है।
मिल सकता है ₹52,000 तक फायदा
Amazon के एक्सचेंज ऑफर के तहत यूजर्स अपने पुराने स्मार्टफोन के बदले में ₹52,600 तक का एक्सचेंज बोनस ले सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, अगर आपके पास Samsung Galaxy S24 है, तो आपको करीब ₹25,150 का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है। ऐसे में आप Galaxy S25 Ultra सिर्फ ₹71,000 के करीब में खरीद पाएंगे, जो एक फ्लैगशिप फोन के लिए शानदार डील है।
Samsung Galaxy S25 Ultra के स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: 6.9-इंच QHD+ Dynamic AMOLED 2X, 120Hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट
रैम/स्टोरेज: 12GB RAM तक और 1TB स्टोरेज
कैमरा सेटअप
- 200MP मेन सेंसर
- 50MP अल्ट्रा-वाइड
- 50MP टेलीफोटो (5x जूम)
- 10MP टेलीफोटो (3x जूम)
- 12MP फ्रंट कैमरा
बैटरी: 5000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
OS: Android 15 (OneUI 7)
कलर ऑप्शन्स: Titanium Silver Blue, Black, Jade Green, Pink Gold


Click it and Unblock the Notifications








