Home
Deal of the day

फ्लैगशिप खरीदने का सुनहरा मौका! Samsung Galaxy S25 Ultra Amazon पर हुआ भारी सस्ता

साल 2025 के सबसे दमदार स्मार्टफोन्स की बात करें, तो Samsung Galaxy S25 Ultra का नाम सबसे ऊपर आता है। हाई-एंड परफॉर्मेंस, प्रो-लेवल कैमरा और प्रीमियम डिजाइन की वजह से यह फोन न सिर्फ इस साल बल्कि आने वाले समय में भी प्रासंगिक रहने वाला है।

अब इस फ्लैगशिप को खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि Amazon पर Galaxy S25 Ultra की कीमत में जबरदस्त कटौती देखने को मिल रही है। अगर अब तक इसकी ऊंची कीमत की वजह से आप रुक गए थे, तो यह डील आपके लिए एक परफेक्ट मौका साबित हो सकती है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Amazon पर हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत कितनी?

Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में पहले ₹1,29,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था। अब Amazon पर यही मॉडल ₹1,07,970 में उपलब्ध है, यानी सीधे ₹22,000 से ज्यादा की बचत।

इतना ही नहीं, चुनिंदा बैंक और क्रेडिट कार्ड ऑफर्स के जरिए ₹1,500 की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। फिलहाल इस डिस्काउंटेड कीमत पर फोन का Titanium Whitesilver कलर ऑप्शन उपलब्ध है।

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले

Samsung Galaxy S25 Ultra में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 830 GPU के साथ जोड़ा गया है। यह कॉम्बिनेशन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी टास्क्स के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। तेज धूप में भी स्क्रीन की विजिबिलिटी शानदार रहती है।

कैमरा

Galaxy S25 Ultra का कैमरा सेटअप इसे बाकी फ्लैगशिप्स से अलग बनाता है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है।

  • 200MP प्राइमरी मल्टी-डायरेक्शनल सेंसर (OIS के साथ)
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा,
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
  • 10MP टेलीफोटो सेंसर

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो क्लियर और नैचुरल रिजल्ट देता है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy S25 Ultra में 5000mAh की बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो जाता है।

क्या यह डील लेने लायक है?

  • अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं।
  • टॉप-लेवल परफॉर्मेंस दे
  • प्रोफेशनल कैमरा एक्सपीरियंस ऑफर करे
  • और आने वाले सालों तक प्रीमियम फ्लैगशिप बना रहे

तो मौजूदा डिस्काउंट के साथ Samsung Galaxy S25 Ultra एक बेहतरीन डील साबित हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X