S26 Ultra के बाद सस्ता हुआ S25 Ultra, Amazon पर मिल रहा शानदार ऑफर
हाल ही में Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च हुआ है और लॉन्च के साथ ही इस डिवाइस ने टेक मार्केट में जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है। खासतौर पर इसमें दिए गए नए Privacy Screen फीचर ने लोगों का ध्यान खींचा है।
लेकिन अगर आप अपग्रेड करने का सोच रहे हैं, तो पहले पिछले साल के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S25 Ultra पर चल रहे Amazon डील को जरूर देख लें। फिलहाल यह फोन काफी आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।

कीमत और ऑफर डिटेल
इस समय Amazon पर Galaxy S25 Ultra का 12GB + 256GB वेरिएंट सिर्फ ₹1,07,490 में उपलब्ध है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस कीमत में बैंक ऑफर्स शामिल नहीं हैं। यानी अगर आप उपलब्ध बैंक ऑफर्स या कार्ड डिस्काउंट का लाभ लेते हैं, तो कीमत और कम हो सकती है। वहीं 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹1,34,999 रखी गई है, जिस पर भी बैंक ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त बचत संभव है।
क्या 2026 में भी खरीदना सही रहेगा S25 Ultra?
यह सवाल कई लोगों के मन में है कि क्या Galaxy S25 Ultra अभी भी खरीदने लायक है? हालांकि नया S26 Ultra कुछ नए फीचर्स के साथ आया है, लेकिन दोनों फोनों के बीच ज्यादा बड़ा अंतर नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि S25 Ultra को 7 साल तक Android और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। ऐसे में लॉन्ग टर्म यूज के लिए यह अभी भी एक मजबूत विकल्प माना जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच का QHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन Snapdragon 8 Elite for Galaxy प्रोसेसर से लैस है और इसमें 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W फास्ट वायर चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP का 5x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो कैमरा और 10MP का 3x ऑप्टिकल जूम टेलीफोटो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications








