Samsung Galaxy S25 Ultra पर 20,000 की छूट, बैंक ऑफर्स में बचेंगे हजारों रुपये
Samsung Galaxy S25 Ultra पर अमेजन की तरफ से शानदार डील ऑफर की जा रही है। अगर अभी इस फ्लैगशिप फोन की खरीदारी की जाए तो हजारों रुपये की बचत हो सकती है। S26 Ultra लॉन्च होने के बाद इसकी कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
Amazon पर इसका 12GB रैम और 256GB वेरिएंट 20,000 रुपये कम में बिक्री के लिए अवेलेबल करवाया गया है। इस पर क्या डील मिल रही है और फोन में क्या खूबियां मिलती हैं। आइए जानते हैं फुल डिटेल...

हजारों रुपये बचाने का मौका
Samsung Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इस पर फ्लैट 20,000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके बाद इफेक्टिव प्राइस 1,09,999 रुपये रह गया है। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है। ग्राहक इस फोन को मंथली EMI के साथ भी खरीद सकते हैं। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी अमेजन दे रहा है।
सॉलिड परफॉर्मेंस और एक्सीलेंट कैमरा

सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा में सॉलिड परफॉर्मेंस के लिए Qualcomm का Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर लगाया गया है। यह ताकतवर प्रोसेसर बिना किसी रुकावट के हेवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग कर सकता है। इस फोन में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है, जबकि पिछले मॉडल में 6.8 इंच की डिस्प्ले थी।
फोन की डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Samsung Galaxy S25 Ultra में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। इसके अलावा इसके रियर कैमरा सेटअप में तीन और सेंसर मिलते हैं।
- 200MP का प्राइमरी सेंसर
- 50MP का टेलीफोटो लेंस, जिसमें 5x ऑप्टिकल जूम मिलता है।
- 10MP का टेलीफोटो कैमरा, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट है।
माना जा रहा है कि फिलहाल Samsung Galaxy S25 Ultra की यह कीमत अब तक की सबसे कम कीमतों में से एक है, इसलिए इस डील को मिस नहीं करना चाहिए। हालांकि, संभावना है कि आने वाले समय में इसकी कीमत और कम हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








