Samsung Galaxy S25 Ultra पर 11,000 रुपये का डिस्काउंट; चेक करें Amazon की डील
Samsung Galaxy S25 Ultra Price Drop: सैमसंग का लेटेस्ट प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S25 Ultra 5G अब Amazon पर काफी कम कीमत पर पेश किया गया है। अगर आप एक हाई-एंड फ्लैगशिप डिवाइस खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए सही मौका है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि Amazon Samsung Galaxy S25 Ultra पर 11,000 रुपये तक की छूट दे रहा है। बता दें कि ये बैंक डिस्काउंट है, जिसके बाद इसकी कीमत कम हो जाएगी।
बैंक ऑफर्स के अलावा प्लेटफॉर्म इस फोन पर आप एक्सचेंज ऑफर्स पा सकते हैं, जिसके बाद इस फोन की कीमत और भी कम हो जाती है। यहां हम इस फोन की डील के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा पर डिस्काउंट
हम जिस डिवाइस की बात कर रहे हैं, वो फोन का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल है। Galaxy S25 Ultra को 1,29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। अभी, Amazon इस फोन पर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 11,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट मिल रही है, जिससे इसकी कीमत घटकर 1,18,999 रुपये हो जाती है।
इसके साथ ही Amazon इस फोन पर लगभग 85,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। ऐसे में अगर आपके पास Galaxy S23 Ultra फोन है तो उसको एक्सचेंज करने पर आपको 52,700 रुपये की वैल्यू मिल सकती है। इससे S25 Ultra की कीमत घटकर सिर्फ़ 66,299 रुपये रह जाती है।
सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा के स्पेक्स
डिजाइन: गैलेक्सी S25 अल्ट्रा को मजबूत लेकिन स्टाइलिश टाइटेनियम फ्रेम के साथ पेश किया गया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है।
डिस्प्ले: इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसे 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1Hz से 120Hz के बीच अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और गोरिल्ला ग्लास आर्मर 2 प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।
प्रोसेसर: इस फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है। यह लाइव ट्रांसलेट और सर्किल टू सर्च जैसे Samsung के Galaxy AI फीचर को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन Android 15 बेस्ड One UI 7 पर चलता है, जो सात साल के सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आता है।
कैमरा: इस फोन में आपको 200MP का मुख्य सेंसर, 10MP का टेलीफोटो लेंस, 5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है।
बैटरी: डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है जो फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ-साथ रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
क्या यह खरीदने लायक है?
अमेजन इस फोन पर बंपर छूट दे रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज वैल्यू के साथ, Amazon Galaxy S25 Ultra पर अब तक सबसे अच्छी डील दे रहा है। अगर आप अपग्रेड और फ्लैगशिप फीचर्स वाला फोन चाहते हैं तो इस फोन के बारे में सोच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








