Samsung Galaxy S25 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी गिरावट! Flipkart सेल में ₹24000 का डिस्काउंट
अगर आप सैमसंग का सबसे धांसू फ्लैगशिप फोन खरीदने का सपना देख रहे थे, तो अब उसे पूरा करने का सही वक्त आ गया है। Galaxy S26 सीरीज के लॉन्च होने से कुछ महीने पहले ही Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
फ्लिपकार्ट की 'Buy Buy 2025 Sale' के दौरान इस फोन पर बंपर ऑफर्स की बरसात हो रही है। लॉन्च प्राइस के मुकाबले आप इस फोन पर पूरे 24,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसे एक स्टील डील माना जा रहा है क्योंकि प्रीमियम फीचर्स वाला यह फोन अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है।

Flipkart पर क्या है डील का गणित?
लॉन्च के समय Galaxy S25 Ultra की कीमत ₹1,29,999 थी। लेकिन सेल में इसे सीधे ₹20,000 के फ्लैट डिस्काउंट के साथ ₹1,09,999 में लिस्ट किया गया है।
लिस्टेड प्राइस: ₹1,09,999
बैंक ऑफर: अगर आप Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹4,000 की अतिरिक्त छूट मिलेगी।
फाइनल इफेक्टिव प्राइस: इन ऑफर्स को मिलाने के बाद फोन की कीमत घटकर लगभग ₹1,05,999 रह जाती है।
एक्सचेंज और EMI ऑफर: अगर आपके पास कोई पुराना फ्लैगशिप फोन है, तो आप एक्सचेंज ऑफर के तहत ₹68,050 तक की छूट पा सकते हैं (यह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा)। इसके अलावा, फोन को ₹3,868 प्रति माह की शुरुआती EMI पर भी घर लाया जा सकता है।
क्यों खास है Galaxy S25 Ultra?
डिस्प्ले: इसमें 6.9-इंच का विशाल AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
परफॉरमेंस: फोन में दुनिया का सबसे तेज एंड्राइड प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite लगा है, जिसे 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP पेरिस्कोप लेंस, 10MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर है। सेल्फी के लिए 12MP का कैमरा मौजूद है।
बैटरी: फोन को पावर देने के लिए 5,000 mAh की बैटरी और 45W की चार्जिंग दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








