Home
Deal of the day

Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹23,287 की बड़ी छूट, जानें नई कीमत और ऑफर

Samsung Galaxy S26 लाइनअप की ग्लोबल मार्केट में एंट्री हो चुकी है। नई सीरीज आते ही पुराने वाले Samsung Galaxy S25 Ultra की कीमत में भारी कटौती हुई है। अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। एक साल पुराने Galaxy S25 Ultra में तगड़ी खूबियां ऑफर की गई हैं।

भले ही मार्केट में नई सीरीज आ चुकी है, लेकिन पुरानी गैलेक्सी एस25 सीरीज आज भी अपनी कम कीमत की वजह से रिलायबल है। इस फोन पर क्या डिस्काउंट मिल रहा है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। आइए चेक करते हैं फुल डिटेल...

Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹23,287 की बड़ी छूट

Flipkart पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

Samsung ने आधिकारिक तौर पर अपनी पिछली फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज की कीमतों में कोई कटौती नहीं की है। लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart ने Samsung Galaxy S25 Ultra पर सीधा Rs 23,287 का भारी डिस्काउंट दे दिया है।

12GB RAM + 256GB (बेस वेरिएंट)

लॉन्च कीमत: 1,29,999 रुपये

मौजूदा कीमत: 1,06,712 रुपये

इसके अलावा Flipkart Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है, जिससे प्रभावी कीमत घटकर 1,02,712 रुपये तक पहुंच सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म की ओर से 156 रुपये का Promise Platform Fee अलग से लिया जा रहा है।

512GB वेरिएंट: लगभग 1,000 रुपये की मामूली कटौती

1TB वेरिएंट: अभी भी लॉन्च कीमत 1,65,999 रुपये पर उपलब्ध

यह अब तक की भारत में Galaxy S25 Ultra की सबसे कम कीमत मानी जा रही है।

डिस्प्ले

Samsung Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच का Dynamic AMOLED 2X LTPO डिस्प्ले मिलता है।

  • QHD+ रेजॉल्यूशन
  • 120Hz तक एडैप्टिव रिफ्रेश रेट
  • 2,600 निट्स पीक ब्राइटनेस

भले ही नए S26 Ultra में प्राइवेसी से जुड़ा नया फीचर जोड़ा गया हो, लेकिन डिस्प्ले क्वालिटी और व्यूइंग एक्सपीरियंस आज भी लगभग समान स्तर का है।

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

फोन में Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite दिया गया है, जो हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स को आसानी से हैंडल कर सकता है। यह चिपसेट आज भी 2026 में फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

कैमरा

Galaxy S25 Ultra में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है।

  • 200MP प्राइमरी सेंसर
  • 50MP अल्ट्रावाइड लेंस
  • 10MP 3x टेलीफोटो
  • 50MP 5x ऑप्टिकल जूम लेंस
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • आज भी यह कैमरा सेटअप प्रीमियम स्मार्टफोन्स को टक्कर देने में सक्षम है।

बैटरी और सॉफ्टवेयर

  • 5,000mAh बैटरी
  • 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

हालांकि, नए एंड्रॉयड फ्लैगशिप्स में बड़ी बैटरी और तेज चार्जिंग देखने को मिलती है, लेकिन Samsung की ऑप्टिमाइजेशन के चलते यह फोन एक दिन का बैकअप आराम से दे सकता है। फोन को लेटेस्ट OneUI 8.5 अपडेट OTA के जरिए मिल रहा है और यह 2032 तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलने की संभावना के साथ आता है।

क्या खरीदना चाहिए?

अगर आप लेटेस्ट फीचर्स की बजाय वैल्यू-फॉर-मनी फ्लैगशिप की तलाश में हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra मौजूदा कीमत पर एक समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि नई Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत Rs 1,39,999 है, जबकि दोनों में हार्डवेयर और एक्सपीरियंस काफी हद तक समान है। ऐसे में प्रीमियम सेगमेंट के वैल्यू-कॉन्शियस खरीदारों के लिए S25 Ultra फिलहाल ज्यादा समझदारी भरा सौदा नजर आता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X