Samsung Galaxy S25 Ultra, S24 Ultra और S23 Ultra पर जबरदस्त छूट, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील
अगर आप Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। Amazon पर Samsung के तीन दमदार स्मार्टफोन्स Galaxy S25 Ultra, Galaxy S24 Ultra और Galaxy S23 Ultra पर भारी छूट मिल रही है।
ये तीनों डिवाइस अपनी प्रीमियम डिजाइन, शानदार कैमरा सेटअप और पावरफुल प्रोसेसर के लिए जाने जाते हैं। आइए, जानते हैं कि इन डिवाइस पर क्या छूट मिल रही है।

मिल रही है जबरदस्त छूट
Samsung Galaxy S25 Ultra के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की असली कीमत 1,49,999 रुपये है, लेकिन यह फिलहाल 1,25,999 रुपये में उपलब्ध है। वहीं, Galaxy S24 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रुपये थी, जो अब 79,999 रुपये में मिल रही है।
Galaxy S23 Ultra की बात करें तो इसका 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 48% की छूट के बाद 77,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन और टॉप फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है। इसका कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल है। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। डिवाइस को 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का साथ मिलता है।
Galaxy S24 Ultra में 6.8-इंच का Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें भी 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग दी गई है। वहीं, Galaxy S23 Ultra में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 6.8-इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ 45W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
अगर आप लेटेस्ट फीचर्स और परफॉर्मेंस चाहते हैं और बजट की कोई परेशानी नहीं है, तो Galaxy S25 Ultra आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन अगर आप कम बजट में फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो Galaxy S24 Ultra एक स्मार्ट चॉइस होगी।
खास बात यह है कि यह सिर्फ 2,000 रुपये ज्यादा है Galaxy S23 Ultra से, लेकिन प्रोसेसर और टेक्नोलॉजी के मामले में ज्यादा एडवांस है। कुल मिलाकर देखा जाए तो Galaxy S24 Ultra इस वक्त सबसे वैल्यू फॉर मनी डील बनकर सामने आता है।


Click it and Unblock the Notifications








