Galaxy S26 Ultra से पहले Galaxy S25 Ultra और S24 Ultra पर तगड़ा डिस्काउंट, बचेंगे हजारों रुपये
Samsung की Galaxy S26 सीरीज के ग्लोबल लॉन्च से पहले ही कंपनी के पुराने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर बड़ी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। अगर आप लंबे समय से Ultra सीरीज का फोन खरीदना चाहते थे, लेकिन लॉन्च-डे की भारी कीमत की वजह से रुक गए थे, तो अब आपके लिए सही मौका हो सकता है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर Galaxy S25 Ultra और Galaxy S24 Ultra दोनों पर जबरदस्त छूट मिल रही है। आइए जानते हैं मौजूदा डील्स और 2026 में कौन-सा फोन ज्यादा समझदारी भरा विकल्प है।

Galaxy S25 Ultra पर Amazon की डील
Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में ₹1,29,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था। फिलहाल Amazon पर यह स्मार्टफोन ₹1,06,290 में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे तौर पर ₹23,709 की छूट मिल रही है। इसके अलावा, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,207 का Amazon Pay कैशबैक भी मिल सकता है।
इस तरह फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹1,03,083 रह जाती है। कुल मिलाकर यहां लगभग ₹26,916 तक की बचत हो रही है। Amazon पर एक्सचेंज ऑप्शन भी मौजूद है, जिससे पुराने फोन के बदले कीमत और कम हो सकती है।
Samsung Galaxy S24 Ultra पर Flipkart की डील
Galaxy S24 Ultra पर इस समय और भी बड़ी कटौती देखने को मिल रही है। Flipkart पर यह फोन ₹97,990 में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹1,29,999 थी। यानी सीधे ₹32,009 का फ्लैट डिस्काउंट। अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹4,000 की अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत करीब ₹93,990 रह जाती है। इस तरह कुल फायदा लगभग ₹36,009 तक पहुंच जाता है, जो एक प्रीमियम फ्लैगशिप के लिए काफी बड़ा डिस्काउंट है। Flipkart भी एक्सचेंज ऑफर दे रहा है, जिससे डील और ज्यादा फायदेमंद बन सकती है।
Galaxy S25 Ultra vs Galaxy S24 Ultra: 2026 में क्या सही?
Galaxy S25 Ultra में 6.9-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 5000 mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और Android 16 बेस्ड One UI 8 दिया गया है। कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी सेंसर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड, 50MP पेरिस्कोप और 10MP टेलीफोटो लेंस शामिल हैं।
वहीं Galaxy S24 Ultra में टाइटेनियम फ्रेम, 6.8-इंच Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले और Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। कैमरा सेटअप यहां भी 200MP सेंसर के साथ आता है और बैटरी कैपेसिटी व चार्जिंग स्पीड लगभग समान है। परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में यह फोन आज भी प्रीमियम सेगमेंट में मजबूती से खड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications








