Samsung Galaxy S25 Ultra vs S24 Ultra vs S23 Ultra: किस फ्लैगशिप फोन को खरीदना बेस्ट डील?
Samsung की S सीरीज सबसे एडवांस मानी जाती है। कंपनी इस लाइनअप में हर साल नए मॉडल लॉन्च करती है। फिलहाल मार्केट में कंपनी का सबसे फ्लैगशिप और एडवांस मॉडल Samsung Galaxy S25 Ultra है। इसमें पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। इससे पहले S24 Ultra मार्केट में आया था और इससे भी पहले एंट्री हुई थी Galaxy S23 Ultra की, तीनों ही फोन अपनी कीमत के लिहाज से तगड़ी खूबियां ऑफर करते हैं।
ऐसे में अगर आप सैमसंग के इन तीनों स्मार्टफोन्स में से किसी एक को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन कन्फ्यूजन के चक्कर में फाइनल नहीं कर पा रहे हैं कि किसे खरीदा जाए? तो हम आपकी यह दुविधा इस आर्टिकल के जरिये खत्म करने वाले हैं।

Samsung Galaxy S25 Ultra
Samsung Galaxy S25 Ultra का 12GB रैम और 256GB वेरिएंट अमेजन पर 1,04,999 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है, जबकि इसका लॉन्च प्राइस काफी ज्यादा था। इस पर एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। अगर फोन की कंडीशन सही है तो इसे आप केवल 44,050 रुपये में अपना बना सकते हैं। इसके अलावा अमेजन पे आईसीआईसी बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर नो-कॉस्ट-ईएमआई की सुविधा भी मिल रही है। कई बैंकों के कार्ड पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
Samsung Galaxy S24 Ultra
79,999 रुपये में Galaxy S24 Ultra का 12GB रैम और 256GB वेरिएंट मिल रहा है। अगर इस पर मिल रहे ऑफर्स को लगा लिया जाए तो इसकी कीमत और भी कम हो सकती है। इस पर एक्सचेंज की सुविधा नहीं है, लेकिन बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट-ईएमआई का ऑप्शन है। फोन में 200MP प्राइमरी कैमरा, प्रो विजुअल इंजन और 5000mAH बैटरी जैसी खूबियां ऑफर की गई हैं। इसमें Snapdragon 8 Gen3 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है।
Samsung Galaxy S23 Ultra
अब बारी आती है सबसे किफायती Samsung Galaxy S23 Ultra की, जो आज भी अपने सेगमेंट में बेस्ट स्पेसिफिकेशन ऑफर करता है। इसका प्राइस अमेजन पर 79,999 रुपये है, लेकिन ऑफर्स लगाकर इसकी कीमत कम हो जाएगी। इस पर भी अमेजन नो-कॉस्ट-ईएमआई की सुविधा दे रहा है।
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और AI फीचर्स चाहते हैं, तो Samsung Galaxy S25 Ultra सबसे बेस्ट चॉइस है। अगर आप क्वालिटी और कीमत में बैलेंस चाहते हैं, तो S24 Ultra सबसे समझदारी भरा विकल्प है। और बजट थोड़ा टाइट है, तो S23 Ultra अब भी एक बढ़िया डील है- खासकर डिस्काउंट ऑफर्स के साथ।


Click it and Unblock the Notifications








